शाओमी के टीवी से भी सस्ता है इस कंपनी का 32 इंच स्मार्ट टीवी, सिर्फ 4,999 रुपए है कीमत

Join Us icon

इंडियन बाजार में पिछले साल शाओमी ने कम कीमत में स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर एक नए क्रांति को जन्म दिया था। इसी क्रांति को आगे बढ़ाते हुए अब सैमी इंफोर्मेटिक नाम की कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने बेहद ही सस्ता स्मार्ट एंडरॉयड टीवी लॉन्च किया है।

इस स्मार्ट टीवी की कीमत महज 4,999 रुपए है। मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के अंदर लॉन्च किए गए इस टीवी का साइज 32-इंच है। लेकिन, अगर आप इस टीवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए कुछ चीजों के बारे में जानना जरुरी है। चलिए आगे स्मार्ट टीवी को खरीदने का तरीका और इसकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दे देते हैँ।

थॉमसन यूडी9 सीरीज 43 इंच 4के स्मार्ट टीवी रिव्यू: प्राइस के हिसाब से बेहतर च्वाइस है

32-इंच वाले इस एंडरॉयड टीवी को खरीदने के लिए आपके पास एंडरॉयड फोन होना जरुरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के टीवी को खरीदने के लिए गूगल प्ले स्टोर से आपको सबसे पहले सैमी ऐप को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के माध्यम से ही इसे खरीदा जा सकता है।

ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे बुक करना होगा। हालांकि, यह टीवी जीएसटी के बाद 5,899 रुपए का पड़ेगा। वहीं, 1,500 रुपए के शिपिंग कोस्ट के बाद यह टीवी आपको 7,400 रुपए का पड़ेगा।

सोनी और सैमसंग को टक्कर देने के लिए शाओमी ने लॉन्च किए बड़ी स्क्रीन वाले ये दो स्मार्ट टीवी

इतना ही नहीं इस टीवी को खरीदने के लिए ऐप में आधार नंबर की जरुरत होगी। वहीं, टीवी में पहले से ही फेसबुक, यूट्यूब जैसे ऐप इंस्टॉल हैं। लेकिन, फिर भी अगर आप चाहें तो अलग से अपने पसंद के ऐप इंस्टॉल कर सकते है यह केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा, जिसके लिए कैश ऑन डिलिवरी किया जा सकेगा।

इसके स्क्रीन का रेजॉलूशन 768 पिक्सल है। इस टीवी पर यूजर्स मूवी, टीवी शोज देखने से लेकर वेबपेज ब्राउजिंग और एंडरॉयड गेम खेलने जैसे कई काम कर सकेंगे। इसमें 4जीबी की रैम और 512 एमबी की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा टीवी में 2 यूएसबी पोर्ट, दो एचडीएमआई पोर्ट और वीजीए पोर्ट भी दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here