
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह अपने अगले फ्लैगशिप रेडमी के20 सीरीज को जल्द ही भारत में लॉन्च करेगा। यूजर्स की उत्सुकता को बढ़ाते हुए कंपनी ने ट्विटर पर एक टीजर रिलीज किया है जिसमें अपकमिंग रेडमी के20 प्रो को दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन बताया गया है।
शेयर किए गए टीजर में शाओमी रेडमी ने वनप्लस पर तंज भी कसा है। गौरतलब है कि हाल में लॉन्च वनप्लस 7 प्रो को कंपनी ने अब तक का सबसे तेज फोन बताया था। इसी के जवाब में शाओमी ने वनप्लस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ खुशियां ज्यादा दिन तक नहीं रहतीं। इस ट्वीट में रेडमी ने एक इमेज को भी शेयर किया है जिसमें Redmi K20 प्रो को दुनिया का सबसे तेज फोन बताया गया है।
Some celebrations are short-lived. Stay tuned. pic.twitter.com/NitBxGxOVA
— Redmi India (@RedmiIndia) June 14, 2019
शाओमी इस फोन को कब लॉन्च करेगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने पिछले हफ्ते ट्वीट कर बताया था रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो अगले 6 हफ्तों में भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस ट्वीट के बाद से अब यह लगभग तय है कि शाओमी रेडमी के दोनों फोन जुलाई में इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के 6जीबी रैम वाले Redmi Note 6 Pro की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें कहां से मिलेगा इतना सस्ता
Redmi K20
अगर बात करें Redmi K20 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें कंपनी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया है। चिपसेट के अलावा Redmi K20 और Redmi K20 Pro का डिजाइन और बाकि की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसी ही हैं। इसका मतलब है कि आपको फ्लैगशिप Redmi K20 Pro की तरह ही Redmi K20 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंडरॉयड 9 पाई और पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी है जो कि फास्ट चार्जिंग 18W को सपोर्ट करती है।
Redmi K20 Pro
यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। Redmi K20 Pro को शाओमी द्वारा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो 7वीं जेनरेशन तकनीक से बना है। कंपनी की ओर से Redmi K20 Pro को एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीयूआई10 पर पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने पेश किया अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला फोन Mi 9, बिना कैमरे के ही खींची फोटो
Redmi K20 Pro में प्रोसेसिंग के लिए 7एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करता है। Xiaomi ने रेडमी के सीरीज़ के इस फोन को गेमिंग के शौकिन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इस फोन में गेम टर्बो 2.0 मोड दिया गया है जो बेहद ही स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi K20 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। सेल्फी की बात करें तो रेडमी के20 प्रो एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Redmi K20 Pro 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।


















