
ASUS ने पिछले महीने ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी तकनीक और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए बेहद ही अनोखा और शानदार स्मार्टफोन ASUS 6Z पेश किया था। यह स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से साथ ही शानदार कैमरा डिजाईन के चलते काफी पसंद किया गया था। वहीं आज अपने इंडियन फैन्स को खुश करते हुए कंपनी ने ASUS 6Z को भारतीय बाजार में भी उतार दिया है। ASUS की ओर 6ज़ेड स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जो 26 जून से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
लुक व डिजाईन
ASUS 6Z बेहद ही खास डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन में कैमरा मॉड्यूल इसे दुनिया में मौजूद सभी स्मार्टफोंस से अलग बनाता है। पॉप-अप और स्लाइड आउट कैमरे से आगे बढ़ते हुए असूस ने इस फोन को फ्लिप-अप सेल्फी कैमरे पर लॉन्च किया है। फोन का बैक कैमरा और फ्रंट कैमरा एक ही है। ASUS 6Z में रियर कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल पर उपरी की ओर दिया गया है। यह सेटअप के फ्लिप हिंच पर लगा है। जैसे ही सेल्फी की कमांड दी जाती है यह कैमरा सेटअप उपर उठ जाता है और फ्रंट कैमरे का काम करता है।

फोन को फ्रंट पैनल पूरी तरह से बेजल लेस है जिसपर कोई भी फिजिकल बटन व नॉच नहीं दी गई है। कंपनी ने इस फोन के कैमरा सेटअप में दो कैमरा सेंसर दिए हैं जो फ्लैश लाईट के साथ है। बैक पैनल पर ही कैमरा सेटअप के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ग्लॉस बॉडी पर बना है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन भी दिया गया है।
अनूठा कैमरा सेटअप
जैसा कि हमनें पहले ही बताया ASUS 6Z विश्व का पहला फोन है जिसमें इस तरह का कैमरा डिजाइन उपलब्ध है। कंपनी ने इस कैमरे को मोटराइज्ड सेटअप के साथ पेश किया है और कंपनी ने कैमरे को कंट्रोल करने का फीचर स्क्रीन पर दिया है। ऐसे में कैमरा फ्लिप होकर जब आगे आता है तो फ्लिप को जहां चाहें वहां रोक सकते हैं। वहीं इसमें मोशन कंट्रोल भी है जिसे कैमरा खुद ही धुमता हुआ सब्जेक्ट को ट्रैक करता रहता है। कंपनी ने इसे ऑटो लेज़र फोकस और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस किया है। कैमरे को आप मैनुअली भी घुमा सकते हैं।
दमदार स्पेसिफिकेशन्स
ASUS 6Z की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया है। ज़ेनफोन सीरीज़ का यह नया डिवाईस एंडरॉयड 9 पाई आधारित ज़ेनयूआई 6 पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर रन करता है। साथ ही बेहतर ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो ASUS 6Z डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं फोन में 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर मौजूद है जो 125डिग्री तक वाइड एंगल की क्षमता रखता है। सिक्योरिटी के लिए जहां ASUS 6Z के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। फोन में एनएफसी, डुअल-बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए ASUS 6Z में 18वॉट चार्जर के साथ फास्ट चार्जिंग 4.0 वाली 5,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।
रैम व स्टोरेज
ASUS 6Z को कंपनी की ओर से इंडिया में 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। अन्य वेरिएंट्स की बात करें तो फोन का एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है।
कीमत व सेल
ASUS 6Z की कीमत की बात करें तो फोन का 6जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 31,999 रुपये, 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट 34,999 रुपये तथा 8जीबी रैम + 256जीबी मैमोरी वेरिएंट 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 26 जून से खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट ASUS 6Z की खरीद पर सिर्फ 99 रुपये में कंपलीट प्रोटेक्शन भी दे रही है।


















