
Realme X को कुछ समय पहले चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग की डेट के बारे में खुलासा कर दिया है। कंपनी ने मीडिया इनवाइट जारी कर बाताया है कि यह फोन 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन के लिए कंपनी दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन करेगी जो कि दोपहर 12 बजे होगा।
इसके अलावा Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने Realme X के स्पेशल एडिशन के लॉन्च की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। ट्विट के अनुसार कंपनी Realme X Spider-Man: Far From Home को भी लॉन्च करेगी। रियलमी ने नए Realme X मॉडल को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने के लिए Marvel Studios के साथ टाइअप किया है।
बता दें कि Realme X Spider-Man: Far From Home स्पेशल एडिशन का एक ही वेरिएंट आ सकता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी। इसे भी पढ़ें: Realme 4 का रिटेल बॉक्स आया सामने, वीडियो हुई वायरल
इससे पहले कंपनी ने चीन में Realme X को लॉन्च किया था, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है। बता दें कि 91मोबाइल्स को Realme X से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी पहले ही मिल चुकी थी कि इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने Spider-Man: Far From Home फिल्म के साथ साझेदारी करेगी। इसे भी पढ़ें: Realme ने रचा इतिहास ! पेश की 64-मेगापिक्सल वाली फोटो, Xiaomi – Samsung रह गए पीछे
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Realme X की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच फुल एचडी+ एज-टू-एज ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पर डुअल कैमरा है। इसमें एक सेंसर 48-मेगापिक्सल का और दूसरा डेप्थ सेंसर 5-मेगापिक्सल का है। इसे भी पढ़ें: Realme 4 का रिटेल बॉक्स आया सामने, वीडियो हुई वायरल
Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एआई हाइपरबूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,765एमएएच की बैटरी VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आती है। फोन कलरओएस पर कार्य करता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। उम्मीद है कि इंडिया में यह स्मार्टफोन 18,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।


















