
Xiaomi लंबे इंतजार के बाद भारत में अपनी नई व पावरफुल Redmi K20 सीरीज़ ला रही है। इस सीरीज़ के तहत कंपनी एक साथ दो फोन लॉन्च करेगी जो Redmi K20 Pro और Redmi K20 नाम के साथ बाजार में दस्तक देंगे। शाओमी बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 17 जुलाई को राजधानी दिल्ली में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से Redmi K20 सीरीज़ इंडिया में लॉन्च होगी। वहीं दूसरी ओर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने भी Redmi K20 सीरीज़ को लेकर प्रोडक्ट पेज बना दिया है। जिससे साफ हो गया है कि इस सीरीज़ में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
फ्लिपकार्ट ने अपने प्रोडक्ट पेज को ‘Redmi K20 Launch‘ का नाम दिया है। इस पेज पर फोन लॉन्च की तारीख 17 जुलाई लिखने के साथ ही जुड़े रहिए कहा गया है। वेबसाइट लिस्टिंग से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि रेडमी के20 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन Redmi K20 Pro और Redmi K20 शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होंगे वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा सकता है कि फ्लिपकार्ट Redmi K20 सीरीज़ के लॉन्च को अपने इसी प्रोडक्ट पेज पर लाईव भी दिखाएगी।

गौरतलब है कि इस बार मी पॉप इवेंट के जरिए शाओमी अपनी 5वीं सालगिरह भी मना रही है। शाओमी ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर एक अलग वेब पेज पहले से बनाया हुआ है। जहां आप रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो आखिरी सीट बचे रहने तक खुली रहेगी। कंपनी ने बताया कि एक बार जब रजिस्ट्रेशन पीरियड ओवर हो जाएगी तो मी कम्यूनिटी टीम कंट्रीब्यूटर्स को उनके अंक के आधार पर शॉर्ट लिस्ट करेगी। इस इवेंट में एंट्री टिकट 500 रुपए में बेची जा रही है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi A3 में होगा 48MP AI ट्रिपल रियर कैमरा, जल्द होगा लॉन्च
काफी समय से शाओमी Redmi K20 और Redmi K20 Pro को इंडिया में टीज कर रही है। सामने आए टीजर में इस फोन के साथ #FlagshipKiller 2.0 हैशटैग का इस्तेमाल किया गया था, जिससे साफ हो गया कि भारत में यह फोन कंपनी द्वारा OnePlus 7 सीरीज को टक्कर देने के लिए पेश किए जाएंगे। गौरतलब है कि OnePlus स्मार्टफोंस को फ्लैगशिप कीलर के नाम से पहचाना जाता है। इसे भी पढ़ें:
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो चिपसेट के अलावा Redmi K20 और Redmi K20 Pro का डिजाइन और बाकि की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसी ही हैं। इसका मतलब है कि आपको फ्लैगशिप Redmi K20 Pro की तरह ही Redmi K20 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंडरॉयड 9 पाई और पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी है जो कि फास्ट चार्जिंग 18W को सपोर्ट करती है।
Redmi K20 Pro में प्रोसेसिंग के लिए 7एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। वहीं, Redmi K20 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया है। दोनों फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बने हैं जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा फोन्स एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीयूआई10 पर कार्य करते हैं।

















