Apple पेश कर सकता है फोल्डेबल iPad, 5G सपोर्ट से होगा लैस

Join Us icon

इस साल आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Samsung और Huawei ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, इसके बाद से गूगल, सोनी और कई दूसरी कंपनियों के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के आने की खबर सामने आ रही है। इनमें से शाओमी ने ऑफिशियल तौर पर अपने फोल्डेबल फोन के बारे में जानकारी दे दी है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि अमेरिकी की दिग्गज टेक कंपनी Apple भी अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है।

Apple का यह फोल्डेबल डिवाइस iPad होगा जो कि 5G स्पोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है। इस बात की जानकारी लंदन के ग्लोबल इंफोर्मेशन प्रोवाइडर IHS मार्केट के एनलिस्ट जेफ लिन ने दी है। जेफ लिन के अनुसार इस तरह के डिवाइस पर कंपनी काम कर रही है और 2020 में इसे लॉन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Apple iPhone 8S

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस 5G इनेबल्ड फोल्डेबल iPad में 12.9-इंच की डिसप्ले दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस 5G सेल्युलर रेडियो को सपोर्ट कर सकता है जिसकी मदद से यूजर्स फास्ट इंटरनेट ब्राउजिंग कर पाएंगे।

बता दें कि अब तक एप्पल ने मार्केट में एक भी 5G इनेबल्ड डिवाइस बाजार में पेश नहीं किया है। वहीं, एप्पल को चुनौती देने वाली कंपनियों Huawei और Samsung अपने 5G स्मार्टफोन्स पेश कर चुके हैं। जिन्हें जल्द ही दुनिया भर के देशों में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: एप्पल ने भारत में लॉन्च किए आईपैड एयर और आईपैड मिनी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि एप्पल अपने नॉच डिजाइन में नया बदलाव करने वाला है कंपनी स्क्रीन के उपर के साथ ही स्क्रीन के नीचे भी नॉच देने वाली है। हाल में कंपनी ने नए नॉच के लिए पेटेंट फाइल किया और इससे यही लगता है।

एप्पल द्वारा इसके लिए कंपनी ने यूनाइटेड स्टेट पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस यानी USPTO में आईफोन के नए डिजाइन को लेकर एक पेटेंट फाइल किया गया था जिसमें इस बात का जिक्र है कि नीचे बटन में नॉच दिया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए मॉडल डिजाइन भी पेश किया था।

आईफोन 10 को कंपनी ने बटन लेस बनाया था लेकिन आईफोन 8, आईफोन 8एस, आईफोन 10एस आईफोन 10आर में अब भी नीचे बड़ा सा टच आईडी बटन है। इस वजह से फोन में उपर के साथ नीचे भी काफी मोटे बेज़ल दिखाई देते हैं। परंतु नए डिजाइन पेटेंट में नीचे नॉच की वजह से बेज़ल कम दिखाई दिए थे। हालांकि इस डिजाइन में उपर के बेजल का अभी जिक्र नहीं किया गया था। ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि आईफोन 11 में हो सकता है कि आपको स्क्रीन के उपर नॉच के बजाय नीचे की ओर नॉच मिले।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here