
रिलायंस जियो अपने हाई-स्पीड फाइबर-टू-होम (FTTH) जियो गीगाफाइबर को ऑफिशियल तौर पर 12 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। इस लॉन्च की घोषणा कंपनी अपनी वार्षिक जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान कर सकती है। हालांकि, रिलायंस ने इस साल की AGM में क्या होगा इसे लेकर कोई हिंट नहीं दिया है।
The Hindu की रिपोर्ट की मानें तो जियो इस मीटिंग में गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड को कमर्शियल तौर पर लॉन्च कर सकती है। GigaFiber के साथ रिलायंस Jio Home TV सेवा को भी लॉन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Airtel को पछाड़ Reliance Jio बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, Jio यूजर्स की गिनती पहुॅंची 32 करोड़ के पार

रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर की बात करें तो यह एफटीटीएच यानि फाइबर टू दी होम सर्विस है। जियो इस सर्विस को देश में पेश तो कर चुकी है लेकिन यह अभी टेस्टिंग फेज़ में है। जियो के कर्मचारियों को जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन्स दिए जा चुके हैं जिससे गीगाफाइबर की स्पीड व क्षमता को अच्छे से परखा जा सके। इसे भी पढ़ें: Jio के नाम पर हो रही है ठगी, कहीं आप भी तो नहीं हुए हैं शिकार ?
Jio GigaFiber पिछले साल से ही खबरों में है। एक साल से इसे लेकर अलग-अलग खबरें सामने आई हैं। वहीं, अब ऐसा लगता है की सभी का इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी अपनी अगली AGM मीटिंग में गीगाफाइबर की घोषणा ऑफिशियल तौर पर करन वाली है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार GigaFiber का बेस प्लान Jio Triple Pay के नाम से आ सकता है। इसमें सब्सक्राइबर्स को 600 रुपए में 100जीबी तक कम्प्लीमेंटरी डाटा 50एमबीपीएस की स्पीड पर मिलेगा। एक अन्य प्लान में 1000 रुपए में 100एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।
इसके अलावा गीगाटीवी सेवा में सब्सक्रिप्शन पैकेज में 600टीवी चैनल्स मिल सकते हैं। यह फाइबर नेटवर्क टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इसमें यूजर्स को हाई-डेफिनिशन टीवी व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।





















