
HTC कंपनी ने लंबे समय के बाद इंडिया में दांव खेेला है। कंपनी ने आज भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कम कीमत और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन को HTC Wildfire X नाम के साथ लॉन्च किया गया है जो 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च होगा। फोन की पावर को देखते हुए कहा जा सकता है कि HTC का यह नया फोन इस बजट में मौजूद Xiaomi, Samsung व Realme स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।
लुक व डिजाईन
HTC Wildfire X को कंपनी की ओर से बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फ्रंट पैनल पर साईड किनारें जहां नैरो बेजल वाले हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा बड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इसी तरह डिसप्ले के उपर की ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच मौजूद है। HTC Wildfire X के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां दो कैमरा सेंसर जहां एक ही रिंग में है वहीं तीसरा सेंसर अलग से दिया गया है। इस सेंसर के नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। HTC फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी स्लॉट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।
फीचर व स्पेसिफिकेशन्स
HTC Wildfire X में 6.22-इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले दी गई है तथा फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.8प्रतिशत का है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से फोन में मौजूद चिपसेट की जानकारी अभी नहीं दी गई है, खबर मिलते ही जल्द ही यूजर्स का अपडेट किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 12जीबी रैम वाला Samsung Galaxy Note 10 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च
कंपनी की ओर से HTC Wildfire X को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के एक वेरिंएट जहां 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एचटीसी का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8-मेगापिक्सल का हायब्रिड ज़ूम लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है।
HTC Wildfire X में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Wildfire X में 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। HTC Wildfire X को आने वाली 22 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने पेश किया Jio Postpaid Plus, जानें इसके सारे बेनिफिट यहां क्या मिलेगा फायदा
कीमत की बात करें तो HTC Wildfire X के 3जीबी + 32जीबी स्टोरेज को जहां 9,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है वहीं फोन के 4जीबी + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी द्वारा 12,999 रुपये रखी गई है। यह फोन सफायर ब्लू कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।





















