
Vivo ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 22 अगस्त को अपने सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। कंपनी का यह आने वाला डिवाईस Vivo iQOO सीरीज़ का पहला 5G फोन होगा जिसे Vivo iQOO Pro 5G नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पिछले दिनों यह स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया था जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं आज फोन लॉन्च से पहले ही Vivo iQOO Pro 5G की रियल ईमेज इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इस फोटो के सामने आने से फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है।
ऐसा होगा डिजाईन
Vivo iQOO Pro 5G की लीक हुई फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है। फोन के रियर पैनल पर नीचे दाई ओर iQOO 5G लिखा गया है जिससे साफ हो जाता है कि आईक्यू सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला यह डिवाईस 5G तकनीक से लैस होगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। कैमरा सेटअप के तीनों सेंसर एक ही रिंग में दिए गए हैं और सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है।

iQOO सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर बीच में ‘Monster Inside’ लिखा गया है। इस टेक्स्ट को देखकर माना जा सकता है कि कंपनी अपने फोन को बेहद ही पावरफुल व दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च करेगी। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है लिहाजा माना जा सकता है कि Vivo iQOO Pro 5G इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आ रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
Vivo iQOO Pro 5G को टेना पर Vivo V1916A मॉडल नंबर के साथ देखा गया था जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.41-इंच की एमोलेड वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करेगा। लीक की मानें तो iQOO Pro 5G इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा जिससे फोन की डिसप्ले पर टच करते ही फोन अनलॉक हो जाएगा। वहीं फोन की डायमेंशन 158.7 x 75.73 x 9.325एमएम और वज़न 217 ग्राम होगा। यह भी पढ़ें : Oppo ला रही है दुनिया का पहला 20X Zoom सपोर्ट वाला Quad Camera Reno फोन
Vivo iQOO Pro 5G को टेना के अनुसार एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया जाएगा और यह फोन 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ पर रन करेगा जो क्वालकॉम के X50 modem से लैस होगा। सर्टिफिकेशन्स साइट पर इस फोन को 8जीबी रैम और 12जीबी रैम वेरिएंट में दिखाया गया है। वहीं फोन को 128जीबी मैमोरी, 256जीबी स्टोरेज और 512जीबी मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की बात सामने आई है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo iQOO Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 12-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo ला रही है 4,880एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
Vivo iQOO Pro 5G को सर्टिफिकेशन्स साइट पर 4,410एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है। वहीं टेना पर यह फोन गोल्ड कलर में दिखाया गया है। गौरतलब है कि Vivo की ओर से अभी तक इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा iQOO Pro 5G की पुख्ता डिटेल के लिए 22 अगस्त को फोन लॉन्च किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।


















