
भारत की प्रमुख प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड Oneplus ने आज हैदराबाद में अपने नए R&D एंडी सेंटर की शुरुआत की है। इस दौरान कंपनी का कहना था कि “हैदराबाद भारत के सबसे बड़े आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा है और यहां काफी प्रतिभा है। ऐसे में हामारी कोशिश यही होगी कि यहां के लोगों के अनुभव का लाभ उठा सकें।” इस दौरान कंपनी ने यह घोषणा की है कि इस सेंटर में रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए अगले तीन सालों में 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। Oneplus की इस फैशिलिटी को खास कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशिन लर्निंग के लिए विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही इंडियन कम्यूनिटी को ध्यान में रखकर भी कुछ इनोवेशन किए जाएंगे।
हैदराबाद में R&D खोलने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कंपनी ने अपने 5G प्लान पर भी थोड़ी जानकारी दी। Oneplus का कहना था कि क्वालकॉम के साथ मिलकर हमने 5G की लैब टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है और इसके लिए हम भारत के प्रमुख तीन सेवा प्रदाता कंपनायों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जैसे यहां 5G नेटवर्क उपलब्ध होगा हमरा फोन भी उस वक्त दस्तक दे देगा। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सलमान खान के हाथ में दिखा Vivo V17 Pro, देखें कैसा है इसका लुक
कंपनी के R&D सेंटर उद्घाटन के दौरान Oneplus के फाउंडर पीट लू भी उपलब्ध थे और उनहोंने बताया कि “अगले तीन सालों में हैदराबाद के इस R&D सेंटर को विश्व के सबसे बड़े सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। भारत में R&D के तहत खास तौर से सॉफ्टवेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 5जी और आईओटी पर शोध किया जाएगा जिससे कि यहां तैयार प्रोडक्ट का उपयोग वैश्विक स्तर पर किया जा सके।” इसे भी पढ़ें: Exclusive: OPPO Reno 2F के साथ नए Reno 2 और 2Z की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

वनप्लस के इस R&D सेंटर में तीन तरह के लैब की शुरुआत की गई है। जिनमें एक कैमरा लैब है जबकि दूसरा कम्यूनिकेशन व नेटवर्किंग लैब। वहीं तीसरा लैट ऑटोमेशन का है। इन लैब में बड़े पैमाने पर कैमरा डेवलपमेंट, 5जी टेस्टिंग और एआई आधारित सॉर्फटवेयर पर काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रीमियम सेग्मेंट अर्थात 30,000 रुपये से उपर के बजट में वनप्लस भारत में नंबर एक का पोजिशन रखता है। हाल में लॉॅन्च कंपनी के Oneplus 7 सीरीज के फोन काफी सफल रहे हैं। वहीं अब Oneplus TV औन Oneplus 7T जैसे मॉडल को लेकर चर्चा होने लगी है। खबर है कि 26 सितंबर को इन्हें भारत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत वनप्लस के लिए काफी महत्वपूर्ण बाजार है और कंपनी वनप्लस टीवी का पहला ग्लोबल लॉन्च यहीं कर सकती है।
सहयोग संवाददाता: कमल कांत

















