
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने हाल ही में अपने एक ग्राहक को इतना बिल बनाकर भेजा कि वह हैरान रह गया। दरअसल, बिल लाखों रुपए का था, जिसमें रोमिंग चार्ज लगाए गए थे। इतना ही नहीं बिल भरे जाने तक यूजर की सभी सुविधाएं भी बंद कर दी गईं।
यह घटना ब्रिटेन की है। इस मामले को वोडाफोन ग्राहक ने ट्विटर पर बताया। ट्विटर पर Jonathan Greig नाम के यूजर ने शिकायत की उसे रोमिंग बिल 10 हजार पौंड (करीब 9 लाख रुपए) भेजा गया है। इसके बाद कंपनी को इसके लिए मांफी मांगनी है। कंपनी का कहना है कि ऐसा किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है।
I was very shocked yesterday evening in Bulgaria to see that I was being “charged” almost £6400 for roaming charges @VodafoneUK – eventually sorted but phone service stopped for many hours! pic.twitter.com/9MuRXesrGU
— Jonathan Greig (@Jonnogreig) October 14, 2019
वोडाफोन ने एक बयान जारी कर कहा कि रोमिंग में कुछ ग्राहक डाटा और कॉलिंग सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पाए। हम इसके लिए मांफी मांगते हैं। ऐसा तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ, जिसे अब ठीक कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने पेश किया 69 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, 28 दिनों तक मिलेंगे ये लाभ
इसके अलावा अगर बात कर वोडाफोन इंडिया की तो कंपनी ने हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को देखते अपने पुराने पोस्टपेड प्लान 399 रुपए में बदलाव किया है। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने बदला 399 रुपए वला पोस्टपेड प्लान, अब यूजर्स को मिलेगा 150GB एक्सट्रा डाटा
इस बदलाव के बाद वोडाफोन को सभी नए पोस्टपेड कस्टमर्स को 399 रुपए वाला प्लान लेने पर 150जीबी एकस्ट्रा डाटा दिया जाएगा। हालांकि, यह बदलाव सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही लागू रहेगा। पुराने ग्राहकों को इस ऑफर के फायदा नहीं मिल पाएगा।
बता दें कि 399 रुपए की कीमत में आने वाला यह वोडाफोन का एंट्री लेवल पोस्टपेड प्लान है। इसमें पहले से ही सब्सक्राइबर्स को हर माह 40जीबी डाटा दिया जाता है। वहीं, इस प्लान में यूजर्स को 200जीबी की रोलओवर डाटा लिमिट मिलती है।


















