LG G9 के रेंडर्स हुए लीक, स्मार्टफोन में होंगे 4 रियर कैमरे

Join Us icon

अगले महीने यानी फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) में दुनियाभर की टेक कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस टेक शो में दक्षिण कोरियाई कंपनी LG भी हिस्सा लेगी। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी MWC में नेक्स्ट जेनरेशन G- सीरीज के स्मार्टफोन्स को पेश कर सकती है।

उम्मीद की जा रही है कि एलजी का यह स्मार्टफोन G8 ThinQ का अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसे कंपनी G9 ThinQ के नाम से पेश करेगी। फोन को लॉन्च होने में अभी कुछ समय है। हालांकि, टिप्स्टर @OnLeaks और cashkaro.com ने LG G9 रेंडर और 360 डिग्री विडियो को जारी कर दिया है।

image-2020-01-06t145519-813
इस रेंडर में फोन की तस्वीर से फोन की पूरे डिजाइन का अंदाजा लगया जा सकता है। शेयर किए गए रेंडर के अनुसार LG G9 में वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन के साथ आएगा। लीक के अनुसार फोन में 6.7 या 6.9 इंच के डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में दिया गया OLED डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। वहीं, बैक पैनल पर दिए गए कैमरा बंप के कारण फोन की मोटाई 9.4mm रह सकती है।

रियर पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा सिस्टम मौजूद है जो कि 4 कैमरे से लैस होगा। अगर ऐसा होता है तो यह फोन 4 कैमरे के साथ आने वाला पहला एलजी का पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं, फोन में कंपनी 3.5 mm जैक और बॉटम में यूएसबी टाइप-C पोर्ट होगा।
lg-g9-2
इसके अलावा फोन की एक और खास बात होगी कि इसमें यूजर्स को डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया मौजूद है। वॉल्यून अप और डाउन बटन को लेफ्ट साइड में पावर की के साथ देखा जा सकता है। हालांकि, फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, अफवाहों की मानें को LG G9 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा। साथ ही यह G सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। डिवाइस की कीमत को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here