BSNL ने 1999 रुपए वाले अनलिमिटेड 4G रिचार्ज में किए ये खास बदलाव

Join Us icon

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 71वें रिपब्लिक डे को सेलिब्रेट करने के लिए अपने 1,999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं। इस प्लान में 71 दिनों के एक्स्ट्रा वैधता मिलती है। वहीं, इस ऑफर को कंपनी 26 जनवरी से उपलब्ध कराएगी जो कि 15 फरवरी तक वैध रहेगा। बदलाव से पहले इस प्लान में यूजर्स को 365 दिन की वैधता मिलती थी।

BSNL के 1999 रुपए वाले प्लान में बदलाव के बाद यूजर्स को 436 दिनों की वैधता दी जा रही है। इसके अलावा इस प्लान में हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग व SMS का लाभ मिलता है। 1,999 रुपए वाले BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैधता अब बढ़कर 436 दिनों की हो गई है। इस ऑफर को कंपनी ने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पेश किया है।

वैधता बढ़ाने के अलावा इस प्लान में किसी प्राकार को कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह ही इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB का हाई-स्पीड डाटा मिलता रहेगा। वहीं, सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉल के साथ 100 SMS प्रतिदिन मिलते रहेंगे। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) का एक्ससेस मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने रिवाइज किए तीन प्लान्स, जानें अब कितना मिलेगा डाटा

गौरतलब है कि कंपनी ने साल 2018 में 1999 रुपए वाले प्लान को पेश किया था। लॉन्च के समय से इस प्लान में 2जीबी का डाटा दिया जा रहा था। वहीं, पिछले साल इस प्लान को अपडेट कर कंपनी ने डाटा को बढ़ा कर 3GB कर दिया था। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया ब्रॉडबैंड प्लान, हर दिन मिलेगा 10GB डाटा
टेलिकॉम सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने वाली सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से नए प्लान पेश करने के साथ ही अपने कई प्रीपेड प्लान्स को रिवाइज कर रही है। इसी तरह कंपनी ने कंपनी ने कुछ समय पहले 74 रुपए, 75 रुपए और 153 रुपए के प्लान्स को तमिलनाडु, केरल और चेन्नई सर्कल के लिए रिवाइज किया है।

कंपनी द्वारा पहले भी कई प्लान्स में इसी तरह बदलाव किए जा चुके हैं। बीएसएनएल के ये तीनों प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। रिवाइज किए जाने के बाद इस प्लान्स की वैधता को आधा कर दिया गया है। इस रिविजन के बाद प्लान्स की वैधता 90 दिनों की हो जाएगी। वैलिडिटी के अलावा इन प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here