
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर Y1926 के साथ ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट हुआ है। इसके अलावा कंपनी के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम पर पिछले महीने वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V1926 के साथ देखा गया था, जिसे लेकर कहा जा रहा था कि यह डिवाइस Vivo Y21 के नाम से पेश किया जाएगा।
अगर बात करें ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग की तो कंपनी Vivo Y21 स्मार्टफोन को ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट केसाथ पेश कर सकती है। इसके अलावा लिस्टिंग में किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Vivo Y21 के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। याद करें कि चीन में कुछ साल पहले Y21 नाम का एक स्मार्टफोन को पेश किया गया था। इसलिए ऐसा लगता है कि इस नाम के डिवाइस को फिर 2020 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस हैंडसेट के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने से के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

कुछ समय पहले GfK की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें वीवो ने अलग कीर्तिमान हासिल किया था। Vivo ने साल 2019 नंवबर में Samsung से ज्यादा स्मार्टफोन्स की बिक्री ऑफलाइन बाजार में की है। इंडिया में एंट्री के बाद से इसे वीवो की काफी बड़ी उपलब्धी मानी जा सकती है।
डाटा के अनुसार वीवो का ऑफलाइन मार्केट शेयर अक्टूबर 2019 में 23 प्रतिशत था जो कि 2019 नवंबर में 24.7 प्रतिशत हो गया। वहीं, इसी समय के दौरान सैमसंग का मार्केट शेयर 24.7 प्रतिशत से 21.6 प्रतिशत पर पहुंचा। दूसरे ओर शाओमी 20.8 प्रतिशत से 21.5 प्रतिशत तक पहुंची।
इसके अलावा दूसरे बड़े ब्रांड की बात करें तो ओप्पो और रियलमी का मार्केट शेयर 16.5 प्रतिशत से गिरकर 16.3 प्रतिशत पर पहुंचा। हालांकि, बाकि के दो महीने में 5.7 प्रतिशत से 7 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। लेकिन, नवंबर 2018 में यह सैमसंग का मार्केट शेयर 35.8 प्रतिशत रहा था। जो कि पिछले साल 21.6 प्रतिशत हो गया था।





















