12 जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर दिखा OnePlus 8 Pro, 14 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

OnePlus लंबे इंतजार के बाद आने वाली 14 अप्रैल को इंडिया में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘OnePlus 8 सीरीज़’ को टेक मंच पर पेश करेगी। वनप्लस 8 सीरीज़ पूरी दुनियो में सबसे पहले भारत में ही उतारी जा रही है, जिसके बाद चीन व अन्य बाजारों में लॉन्च होगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन चर्चा है कि इस सीरीज़ में OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8Z शामिल होंगे। वहीं अब लॉन्च से पहले ही वनप्लस 8 सीरीज़ के एक स्मार्टफोन गीकबेंच पर शिरकत की है जहां इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

OnePlus 8 सीरीज़ का एक स्मार्टफोन चीनी बेंचमर्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। यह लिस्टिंग हालांकि कुछ दिनों पहले ही है लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में जगह पा रही है। गीकबेंच पर इस फोन को OnePlus IN2025 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और माना जा रहा है कि यह डिवाईस वनप्लस 8 सीरीज़ का सबसे पावरफुल फोन OnePlus 8 Pro होगा। गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है।

OnePlus IN2025 8 pro geekbench 12gb ram specs price leaked launch date 14 april in india

गीकबेंच पर फोन की कई अन्य डिटेल्स भी सामने आई है जिनकी मानें तो कथित OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर का कोडनेम ‘kona’ लिखा गया है। गौरतलब है कि यह क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 का ही कोडनेम है। इससे साफ होता है कि वनप्लस 8 प्रो को इसी फ्लैगशिप चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर में OnePlus IN2025 को सिंगल-कोर में 906 और मल्टी-कोर में 3398 स्कोर दिया गया है।

OnePlus 8 Pro

वनप्लस सीईओ ने कंपनी की कम्यूनिटी फोरम पर OnePlus 8 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। पीट ने बताया है कि इस सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। सीईओ के अनुसार पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus स्मार्टफोंन की तुलना में नए वाले स्मार्टफोन 25 प्रतिशत तक अधिक फास्ट होंगे। इसके साथ ही वनप्लस 8 सीरीज़ में LPDDR5 RAM और UFS 3.0 storage देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि वनप्लस 7 सीरीज़ में LPDDR4 रैम दी गई है।

OnePlus IN2025 8 pro geekbench 12gb ram specs price leaked launch date 14 april in india

लीक्स की मानें तो वनप्लस 8 प्रो में 6.78-इंच की बड़ी डिसप्ले दी जा सकती है तो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली होगी। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा जो कि 5G सपोर्ट के साथ आता है। लीक में दावा किया गया है कि डिवाइस में 8GB और 12GB की रैम और 128/256GB की UFS 3.0 स्टोरेज होगी। पावर बैकअप के लिए फोन में 4510mAh की बैटरी 30W Warp चार्जिंग और 30W फास्ट वायरलैस चार्जिंग के साथ आएगी। साथ ही फोन में 48MP+48MP+8Mp+5MP का क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा रिर्वस वायरलैस चार्जिंग 3W सपोर्ट के साथ आएगा।

ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

गौरतलब है कि वनप्लस 8 सीरीज़ के लिए कोई ईवेंट आयोजित नहीं किया जाएगी बल्कि कंपनी इस सीरीज़ को ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से बाजार में उतारेग। सीरीज़ को ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लिया है। आप इस ग्लोबल लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग घर बैठे 14 अप्रैल को देख सकते हैं। भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे इस इवेंट की शुरुआत होगी। आप इसे कंपनी के YouTube चैनल पर देखा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इवेंट लाइव किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here