अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर वोडाफोन और जियो भिड़े

Join Us icon

भारत में टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियां इन दिनों गज़ब की फुर्ती से काम कर रही है। इसे अपने ग्राहकों को खोने का डर कह ले या जियो के बढ़ते रूतबे का खौफ, लेकिन सभी बड़ी कंपनियां यूजर्स को लुभाने के भरकस प्रयास कर रही है। लेकिन भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी वोडाफोन को उस समय शर्म तथा क्षमा से भर जाना पड़ा जब स्वयं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने वोडाफोन सर्विस की सरेआम शिकायत कर दी।

दरअसल बिग-बी अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया कि उनके वोडाफोन नंबर से भेजे जाने वाले मैसेज फेल हो जा रहे है तथा सेंड नहीं हो पा रहे हैं। अपनी शिकायत लिखते हुए उन्होंने वोडाफोन से इस समस्या को सुलझाने की सहायता मांगी।

लेकिन यह मामला तब ज़्यादा रोमांचक हो गया जब ​बच्चन साहब की इस ट्वीट पर रिलायंस जियो ने भी अपना पासा फेंकते हुए उन्हें जियो सिम की होम डिलीवरी करने का आॅफर दे डाला।

हालांकि ​अमिताभ बच्चन के पहले ट्वीट के तकरीबन एक घंटे बाद ही उनका ट्वीट आ गया कि उनकी सर्विस ठीक हो गई है। इस ट्वीट पर वोडाफोन ने उन्हें शुक्रिया कहने के साथ ही अन्य किसी सहायता के लिए भी पूछा।

6जीबी रैम के साथ सोनी आईएमएक्स सेंसर से लैस होगा शाओमी रेडमी प्रो 2

यहां तक सबको लगा था कि मामला रफा-दफा हो गया है। लेकिन कुछ ही घंटों बाद ही अमिताभ बच्चन ने वोडाफोन को फिर से ट्वीट करते हुए लिखा ”पग’ घूंघरू बांध.. के भाग गया”। जिससे अंदाज़ा लगा कि उन्हें वोडाफोन सर्विस में फिर से किसी खामी का सामना करना पड़ा हो।

और बच्चन साहब की इसी ट्वीट पर रिलायंस ने ट्वीट-रिप्लाई करते हुए सार्वजनिक कर दिया कि अमिताभ के घर पर जियो की डिलीवरी कर दी गई है। इस ट्वीट पर रिलायंस की ओर से लिखा गया था,”#पगपग आपके साथ हमेशा”।