Jio का कमाल: एक महीने में जोड़े 62.5 लाख नए ग्राहक, देखें अन्य कंपनियों का हाल

Join Us icon

टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की नई रिपोर्ट के अनुसार इंडिया में अब भारती एयरटेल दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। एयरटेल ने यह ताज वोडाफोन आइडिया से छीना है। रिपोर्ट के अनुसार अब एयरटेल के पास कुल 32.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, रिलायंस जियो 38.28 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले पायदान पर स्थित है।

TRAI ने फरवरी महीने की रिपोर्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि साल 2020 के दूसरे महीने में किस टेलीकॉम कंपनी ने कितने नए ग्राहक जोड़ें है और कंपनियों का कुल उपभोक्ता आधार कितने का हो गया है। इस लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा यूजर एयरटेल ने जोड़े हैं। इसके साथ ही Airtel दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई। कंपनी ने फरवरी महीने में 8.5 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। वहीं नंबर एक कंपनी रिलायंस जियो ने फरवरी में 62.5 लाख नए ग्राहक बनाए। इसे भी पढ़ें: 251 रुपये में 50 जीबी डाटा दे रही है Jio और Airtel, लेकिन फिर भी है एक बड़ा फर्क, जानें क्या

Reliance Jio airtel Rs 251 4G Data Voucher Offering 50gb benefits and difference

इस महीने में सबसे बुरा हाल वोडाफोन-आइडिया का रहा है। फरवरी में 34.6 लाख ग्राहकों ने कंपनी छोड़ी है। इसके साथ वोडाफो-आइडिया के ग्राहकों की संख्या गिरकर 32.55 करोड़ रह गई है। इसके अलावा फरवरी में सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 43 हजार नए ग्राहक बनाए, जिससे कंपनी के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 11.99 करोड़ हो गई। इसे भी पढ़ें: Airtel सिस्टम में आई खराबी, पेमेंट करने के बाद भी नंबर हो रहे हैं बंद, सावधान! कहीं आप न हो अगला शिकार

फरवरी, 2020 के अंत में भारत में टेलीफोन ग्राहकों की कुल संख्या 1,180.84 मिलियन हो गई, इसमें 0.32% की मासिक वृद्धि हुई। वहीं, जनवरी -20 के अंत में यह संख्या 1,177.02 मिलियन थी। वहीं, कुल वायरलेस ग्राहक (2 जी, 3 जी और 4 जी) 0.36% बढ़कर 1,156.44 मिलियन से 1,160.59 मिलियन हो गए हैं। मोबाइल ब्रॉडबैंड सेगमेंट में, रिलायंस जियो के 377.41 मिलियन उपयोगकर्ता, भारती एयरटेल के 144.77 मिलियन उपयोगकर्ता और वोडाफोन आइडिया के 117.95 मिलियन उपयोगकर्ता हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here