
Honor ने बताया था कि कंपनी आने वाली 31 जुलाई को भारतीय बाजार में अपने दो नए फोन Honor 9A और Honor 9S लॉन्च करेगी। ये दोनों ही फोन लो बजट डिवाईस हैं जो अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। ऑनर 9ए को कंपनी ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया के साथ मिलकर ला रही है और इस फोन की सेल इसी शॉपिंग साइट पर होगी। वहीं अमेज़न ने 31 जुलाई के लॉन्च से पहले ही Honor 9A को अपनी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है।
Honor 9A कल दोपहर 2 बजे भारत में लॉन्च होना है लेकिन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया की चूक की वजह से यह फोन एक दिन पहले ही वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। अमेज़न पर फोन को 11,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है जो 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह वेरिएंट Phantom Blue कलर में है। यह जानकारी फोनएरिना से मिली थी, वहीं नई अपडेट के साथ बता दें कि खबर लिखे जाने के कुछ देर बाद अमेज़न ने Honor 9A के पेज को अब फिर से छिपा लिया है।

Honor 9A
ऑनर 9ए के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस फोन को ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसे ड्यूड्रॉप का नाम दिया गया है। इस फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 3 पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord लॉन्च के कुछ दिन में ही हुआ खराब, स्क्रीन पर आ रहे टिंट
इंटरनेशनल मार्केट में Honor 9A 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं अमेज़न पर गलती से उपलब्ध हुआ वेरिएंट भी 3जीबी + 64 जीबी वाला था। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिया गया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor 9A ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : Nokia 2.4 की डिटेल्स आई सामने, सितंबर महीने में लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन
Honor 9A डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ऑनर 9ए में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस फोन की कीमत 11,500 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि कल लॉन्च के बाद Honor 9A इंडिया में 11,999 रुपये में भी ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।





















