
Reliance Jio ने एक नया और खास प्लान पेश किया है, जिसके तहत यूजर्स को पूरे 5 महीने फ्री डाटा मिलेगा। इस ऑफर की पेशकश कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की। दरअसल, इस ऑफर में जियो JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट खरीदने पर यूजर्स को 5 महीने फ्री डाटा और फ्री जियो टू जियो कॉल करने को मिलेगी। लेकिन, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को पहले JioFi के मौजूदा प्लान्स में से किसी भी एक को एक्टिवेट कराना पड़ेगा।
जियोफाई की कीमत 1,999 रुपए है। आप रिलायंस के डिजिटल स्टोर और जियो की ऑफिशियल वेबसाइट से JioFi hotspot खरीद सकते हैं। जियोफाई खरीदने के बाद के बाद आपको जियो की सिम को लेकर एक्टिवेट कराना होगा। जियोफाई डिवाइस में एक्टिवेट सिम डालने के बाद, आपके द्वारा चुना गया प्लान अगले एक घंटे में शुरू हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: ब्रेकिंग: Jio यूजर इन प्लांस पर मुफ्त में देख पाएंगे IPL 2020 लाइव

जियोफाई में यूज़ की जाने वाली पोस्टपेड सिम में यूजर्स को जियो का कम से कम 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान के तहत यूजर्स को बिना किसी दैनिक वैधता के 4जी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। वहीं जियोफाई से इंटरनेशनल कॉल के लिए 50 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क चुकाना होगा। लगे हाथ आपको बता दें कि जियो 90 मिनट में जियोफाई को घर पर डिलीवर करने का वायदा भी करती है। इसे भी पढ़ें: 5G से लेकर सस्ते फीचर फोन तक, जानें भारत में Jio कर रहा है कैसी तैयारी
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि कुछ दिन पहले कंपनी ने अपने 501 रुपए आईएसडी रीचार्ज वाउचर के साथ-साथ 1,101 रुपए और 1,201 रुपए आईआर पैक में मिलने वाले लाभ में बदलाव किया गया है। बदलाव के बाद Jio वेबसाइट पर यह प्लान देखे जा रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने फिलहाल 575 रुपए, 2,875 रुपए और 5,751 रुपए वाले अनलिमिटेड IR पैक में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।
बता दें कि हाल ही में टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Trai) ने जुलाई 2020 का डाटा को जारी किया है, जिसमें रिलायंस जियो की जुलाई 2020 में 4G डाउनलोड स्पीड जून 2020 जैसी ही रही। रिलायंस जियो की 4G डाउनलोड स्पीड में जून और जुलाई में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह अभी भी 16.5Mbps की स्पीड के साथ सबसे आगे बना हुआ है। इसके अलावा वोडाफोन ने जुलाई में अपनी 4G डाउनलोड स्पीड 8.3Mbps रही। वहीं, एयरटेल की 4G स्पीड जुलाई में 7.3Mbps रही।


















