आ रहा है OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000एमएएच बैटरी के साथ होगी 6.52 डिसप्ले और कीमत 15,000 के करीब

Join Us icon

OnePlus को फ्लैगशिप कीलर नाम से भी पहचाना जाता है। और इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि इस ब्रांड ने महंगे स्मार्टफोंस में आने वाली ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स को अफॉर्डेबल कीमत में उपलब्ध कराया था। चुनिंदा मॉडल्स को लॉन्च करके ही यह कंपनी भारत में हिट हो चुकी थी जिसके बाद मार्केट में अपना विस्तार करने के उद्देश्य के साथ वनप्लस ने हाल ही मिडबजट सेग्मेंट का पहला फोन OnePlus Nord लॉन्च किया। वहीं अब खबर आ रही है कि वनप्लस अपने नए लो बजट स्मार्टफोन पर कर रही है जिसे OnePlus Clover नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस फोन की कीमत सिर्फ 15,000 रुपये के करीब हो सकती है।

OnePlus Clover की जानकारी टेक वेबसाइट एंडरॉयड सेंट्रल के जरिये सामने आई है। इस वेबसाइट ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया है कि वनप्लस नए स्मार्टफोन क्लॉवर पर काम कर रही है और यह ब्रांड का अब तक का सबसे सस्ता मोबाइल फोन हो सकता है। बताया गया है कि यह फोन 200 यूएस डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत इंडियन करंसी के अनुसार 15,000 रुपये से भी कम है। रिपोर्ट में फोन के नाम से पर्दा उठाने के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। खास बात यह भी है कि OnePlus Clover कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन भी होगा।

OnePlus Clover low budget phone with 6000mah battery specs price leaked

OnePlus Clover

वनप्लस क्लॉवर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो आक्सिजन ओएस 10 के साथ काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 11एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung-Realme को पीछे छोड़ Xiaomi ला रहा इनविजिबल कैमरे वाला स्मार्टफोन

OnePlus के इस नए फोन के बारे में बताया गया है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला एक और 2 मेगापिक्सल का लेंस देखने को मिल सकता है। हालांकि से सेंसर्स कौन से होंगे तथा फोन का सेल्फी कैमरा सेग्मेंट कैसा होगा यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

OnePlus Clover low budget phone with 6000mah battery specs price leaked

OnePlus Clover का एक ही वेरिएंट अभी रिपोर्ट में सामने आया है जिसमें 4 जीबी की रैम मैमोरी दिए जाने की बात कही गई है। इस फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बताया जा सकेगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा तथा साथ ही फोन में 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद है। वनप्लस क्लॉवर एक 4जी फोन होगा जो उम्मीद है कि डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : 2 सितंबर को लॉन्च होगा Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 9A, कीमत होगी 7000 रुपये के करीब

वनप्लस के इस आगामी फोन को लेकर बताया गया है कि इसे 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो इस फोन के जरिये वनप्लस इंडियन मार्केट को टारगेट करने वाली है तथा फोन को 200 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 15,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here