क्या आपके पास भी है इस कंपनी का SIM तो मिलेगा 25 प्रतिशत एडिशनल डाटा, जानें क्या है ऑफर

Join Us icon

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मौजूदा और नए प्लान वाउचर्स पर 25 प्रतिशत एडिशनल डाटा देने वाले एक नए प्रमोशनल ऑफर की घोषणा की है, जिसमें विशेष टैरिफ वाउचर (STV) शामिल है जो यूजर्स को डाटा प्रोवाइड करेगा। हालांकि, यह ऑफर 31 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द ही रिचार्ज करें। दरअसल, कंपनी ने ‘कस्टमर डिलाईट मंथ ’के उत्सव के हिस्से के रूप में 25 प्रतिशत अतिरिक्त डाटा की पेशकश की है, जो कि बीएसएनएल के कारोबार में 20 साल पूरे होने पर पेश किया है।

बीएसएनएल ने फिलहाल इस ऑफर को कुछ ही सर्किल में पेश किया है। बीएसएनएल तमिलनाडु सर्कुलर के मुताबिक, ग्राहकों को डाटा बेनिफिट्स के साथ आने वाले उनके मौजूदा या नए वाउचर्स/एसटीवी पर 25 प्रतिशत डाटा मिलेगा। वहीं, पोस्टर से पता चलता है कि यह प्रोमोशनल ऑफर शुरू हो चुका है और 30 अक्टूबर तक वैध रहेगा। तमिलनाडु के अलावा यह ऑफर तेलंगाना में भी उपलब्ध है। BSNL तेलंगाना ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इसे भी पढ़ें: BSNL का धमाका, लॉन्च किए 4 नए Bharat Fiber प्लान, Jio को मिलेगी चुनौती

बता दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने ब्रॉडबैंड प्लान 200GB CS111 मंथली, 300GB CS112 मंथली और PUN 400GB मंथली के नाम से पेश किए थे। इन प्लान में यूजर्स को 400जीबी तक का हाई-स्पीड डाटा दिया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 200GB CS111 Monthly, 300GB CS112 Monthly और PUN 400GB Monthly तीनों ही प्लान पंजाब सर्कल में उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL के सबसे सस्ते टॉप 5 प्लान, हर दिन मिलता है 2GB डाटा और फ्री कॉलिंग!

अगर बात करें 200 जीबी सीएस111 मंथली प्लान की तो इसमें सब्सक्राइबर्क को 50Mbps की स्पीड के साथ 200जीबी तक का डाटा मिलेगा। वहीं, डाटा खत्म होने के बाद सब्सक्राइबर्स को 4Mbps पर डाटा मिलता रहेगा। इस प्लान में वॉयस कॉलिंग बेनेफिट उपलब्ध नहीं है, वहीं इसकी मंथली कीमत 490 रुपए है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here