
Reliance JioFiber और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती पेश करते हुए सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने चार नए ब्रॉडबैंड प्लान्स को पेश किया है। यह नए प्लान्स भारत फाइबर कैटगरी के अंदर पेश किए गए हैं। वहीं, BSNL के इन नए ब्रॉडबैंड प्लान्स की शुरुआती कीमत 449 रुपए है। यह प्लान्स कुछ चुनिंदा शहरों में 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। इन प्लान की कीमत 449 रुपए, 799 रुपए, 999 रुपए और 1499 रुपए है। कंपनी ने इन प्लान्स को प्रमोशनल तौर पर शुरू किया है, जो फिलहाल 90 दिन के लिए वैध होंगे। आइए आगे इन प्लान के अंदर मिलने वाले ऑफर्स की बात करते हैं।
टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इन्हें Bharat Fiber प्लान का नाम दिया है। गौरतलब है कि 999 रुपए और 1499 रुपए वाले प्लान के साथ Disney+ Hotstar की प्रीमियम मेंबरशिप फ्री मिल रही है। इसके अलावा इन प्लान में फ्री कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: BSNL के सबसे सस्ते टॉप 5 प्लान, हर दिन मिलता है 2GB डाटा और फ्री कॉलिंग!
499 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 30 Mbps की स्पीड के साथ 3.3TB (3300GB) डाटा दिया जा रहा है और इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। हालांकि, लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 2 एमबीपीएस की रह जाती है। लेकिन, इंटरनेट का एक्सेस मिलता रहेगा। इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान ‘अंडमान एंड निकोबार’ सर्किल को छोड़कर बाकी राज्यों में लागू होगा।
799 रुपए वाला प्लान
इसके अलावा दूसरे प्लान की बात करें तो 799 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 100 Mbps की स्पीड के साथ 3.3TB (3300GB) डाटा मिलता है। लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 2 एमबीपीएस की रह जाती है। 499 रुपए वाले प्लान में भी इतना ही डाटा मिलता है लेकिन स्पीड कम है। इसे भी पढ़ें: Jio को मात देने BSNL लाया सस्ता प्लान, 49 रुपए में मिलेगा 2GB डाटा
999 रुपए वाला प्लान
इसमें यूजर्स को 200 Mbps की स्पीड के साथ 3.3TB (3300GB) डाटा मिलता है। लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 2 एमबीपीएस की रह जाती है। प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा।
1499 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 300 Mbps की स्पीड के साथ 4TB (4000GB) डाटा दिया जा रहा है। हालांकि कुछ शहरों में अधिकतम 200Mbps की ही स्पीड मिल रही है। लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4 एमबीपीएस की रह जाती है। इसमें भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है।























