
Realme ने आखिरकार Q-सीरीज के अंदर तीन नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। काफी दिनों से चार्चा का विषय बने हुए इन फोन्स को फिलहाल कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में ही पेश किया है। Q सीरीज के अंदर Realme Q2, Realme Q2 Pro और Realme Q2i स्मार्टोफोन्स को उतारा गया है। वहीं, Realme Q2 Pro को leather फिनिश के साथ पेश किया गया है। सीरीज के अदंर आए Realme Q2 और Realme Q2 Pro लुक और डिजाइन के मामले में बिल्कुल एक जैसे ही हैं। हालांकि, फीचर्स में थोड़ा अंतर है। आइए इस पोस्ट में इन दोनों ही फोन के बारे में आपको जानकारी देते हैं।
डिजाइन
अगर बात करें Realme Q2 और Realme Q2 Pro के डिजाइन को तो दिखने में यह बिल्कुल एक जैसे ही हैं। दोनों फोन्स में होल-पंच डिसप्ले दिया गया है। फ्रंट पर यह होल-पंच दाईं ओर टॉप पर दिखाई देगा। फोन्स के टॉप के साथ ही लेफ्च और राइट में काफी कम बेजल्स हैं। वहीं, बॉटम में हल्का सा चिन पार्ट दिखाई देगा। इस नई सीरीज के राइट साइड में पावर ऑन-ऑफ बटन व दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर बटन व सिम ट्रे का ऑप्शन है। डिवाइस के बॉटम में स्पीकर ग्रिल, माइक और टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। इसके अलावा Realme Q2 फोन के रियर पर ट्रिपल और Realme Q2 Pro कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि वर्टिकल शेप में है।

डिसप्ले
डिसप्ले के मामले में दोनों फोन काफी अलग हैं। Realme Q2 में 6.5-इंच FHD+ LCD डिसप्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सेंपलिंग रेट के साथ आती है। वहीं, Realme Q2 Pro में 6.43-इंच FHD+ Super AMOLED डिसप्ले दिया गया है, जिसके साथ 180Hz टच सेंपलिंग रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसे भी पढ़ें: बेहद सस्ते हुए Samsung, Realme और OnePlus के ये स्मार्टफोन्स, यहां देखें पूरी लिस्ट
हार्डवेयर
Realme Q2 और Realme Q2 Pro में MediaTek Dimensity 800U चिपसेट दिया गया है। वहीं, रियलमी क्यू2 6GB रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दूसरी ओर एक ही चिपसेट पर आने वाले रियलमी क्यू2 प्रो में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज तक दी गई है।

कैमरा
Realme Q2 में रियर पर ट्रिपल कैमर सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस, 8-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस 119-डिग्री FoV और 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दूसरी ओर Realme Q2 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 48MP का प्राइमरी लेंस, 8MP वाइड-एंगल लेंस 119-डिग्री FoV, 2MP B&W पोर्टेट लेंस और 2MP 4cm मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें भी 16MP का लेंस दिया गया है।

बैटरी
Realme Q2 Pro में पावर बैकअप के लिए 4,300mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। दूसरी ओर Realme Q2 में 5,000mAh की बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। दोनों ही फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आते हैं। इसे भी पढ़ें: 64MP क्वॉड कैमरा और 4GB रैम के साथ 5,000mAh बैटरी वाला Realme 7i, सिर्फ 11999 रुपये में हुआ लॉन्च

कीमत
Realme Q2 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग 14,000 रुपए) और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 15,200 रुपए) है। वहीं, Realme Q2 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 19,500 रुपए) और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,700 रुपए) है।





















