6GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आया iQOO U1X, जानें फुल डिटेल

Join Us icon

iQOO ने आखिरकार अपनी घरेलू मार्केट चीन में एंट्री-लेवल iQOO U1X स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। ऑफिशियल होन से पहले iQOO U1X को चाइनीज ई-कॉमर्स वेबसाइट jd.com पर स्पॉट किया गया था, जिससे फोन की कुछ जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब कंपनी द्वारा इस फोन को पेश किए जाने से सभी अटकलों पर विराम लग गया है। यह डिवाइस कंपनी द्वारा पेश किए गए iQOO U1 का डाउनग्रेड वर्जन है। आइए आगे आपको iQOO U1X की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की सभी जानकारी देते हैं।

कीमत

iQOO U1X को चीन में तीन मैमोरी वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 899 (लगभग रुपए), 6GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग रुपए) और 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमतf CNY 1,199 (लगभग रुपए) वहीं, फोन स्लिवर और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इसे भी पढ़ें: Vivo V20 Pro और V20 SE जल्द इंडिया में करेंगे एंट्री, 8GB रैम के साथ 44MP डुअल सेल्फी से लैस होंगे ये फोन

iqoo-u1x-image-1-800x420

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो iQOO U1X में 6.51-इंच HD+ IPS LCD पैनल दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन (1,600 x 720 पिक्सल), पिक्सल डेंसिटी 269ppi और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है। इसके अलावा डिवाइस वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। वहीं, डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC और 6GB तक की रैम के साथ 128GB तक की स्टोरेज है।

iqoo-u1x-image-2-800x420

फोन एंडरॉयड 10 बेस्ड iQOO U1x कस्टम स्किन पर कार्य करता है। साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है सिक्योरिटी के लिए दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 13MP प्राइमरी सेंसर, 2MP सेकंडरी लेंस और 2MP थर्ड सेंसर है। इसके अलावा फोन में 8MP स्नैपर फ्रंट पर दिया गया है जो कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम आएगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। इसे भी पढ़ें: Vivo V20 खरीदने का है प्लान तो पहले यहां जानें फोन की ये 5 कमियां

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। वहीं, फोन का मेजरमेंट 164.41mm × 76.32mm × 8.41mm और वजन 192.3 ग्राम का है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here