Exclusive: LG Stylo 7 के रेंडर्स में हुआ डिजाइन का खुलासा

Join Us icon

एलजी कथित तौर पर एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार में है जो स्टाइलस सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को एलजी स्टाइलो 7 के नाम से पेश किया जा सकता है जो कि LG Stylo 6 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 2021 में LG Stylo 7 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक हैंडसेट के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। लेकिन, 91mobiles को विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से इस नए स्मार्टफोन के CAD-renders मिले हैं, जिसमें फोन का अनोखा डिज़ाइन दिखाई दे रहा है। आइए एलजी स्टाइलो 7 के नए सीएडी-आधारित रेंडर पर करीब से नज़र डालें।

फ्रंट लुक की बात करें तो फोन की स्क्रीन ऐज-टू-ऐज के साथ सेंटर में पंच-होल सेल्फी कैमरा से लैस होगी। हालांकि, अभी LG Stylo 7 की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस बारे में लीक सामने आएंगे। आइए आगे फोन के डिजाइन के बारे में और जानते हैं। इसे भी पढ़ें: रोटेटिंग स्क्रीन और अनोखे डिजाइन वाला नॉन चीनी फोन LG Wing हुआ लॉन्च, जानें क्या है खूबियां

तस्वीरों के अनुसार स्मार्टफोन में एक फ्लैट स्क्रीन होगी। वहीं, हमारे सूत्रों का दावा है कि इस स्क्रीन का साइज 6.8-इंच का होगा। वहीं, रियर पर चारों ओर तीन अलग-अलग कटआउट होंगे, जिनमें एक वर्टिकल क्वाड कैमरा और एक स्टाइलस होगा। स्टाइलस को फ्रेम के नीचे से हटाया और डाला जा सकेगा। हालांकि, अभी यह इस समय अज्ञात है कि फोन में पीछे का पैनल ग्लास का होगा या प्लास्टिक का। इसे भी पढ़ें: LG Velvet इंडिया में लॉन्च, ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ इतना दमदार डिजाईन कि गिरने पर भी नहीं टूटेगी स्क्रीन

इसके अलावा फोन के दाईं ओर सुरक्षा के लिए एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा, जबकि बाएं किनारे पर सिम ट्रे, वॉल्यूम रॉकर और एक गूगल असिस्टेंट समर्पित बटन होगा। वहीं, स्मार्टफोन में एक समर्पित 3.5 मिमी हेडफोन जैक, चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नीचे होंगे। अंत में, एलजी स्टाइलो 7 हमारे स्रोत के अनुसार 170.6 मिमी x 77 मिमी x 8.6 मिमी का होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here