
OnePlus को लेकर कुछ समय पहले ही खबर सामने आई थी कि कंपनी अपनी नई सीरीज वनप्लस 9 पर काम कर रही है, जिसे अगले साल यानि 2021 में मिड मार्च में पेश किया जा सकता है। इस नई सीरीज़ में तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के नाम OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro होगा। हाल ही में दोनों स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट किया गया था। कुछ हफ्तों पहले 91mobiles ने एक्सक्लूसिव तौर पर OnePlus 9 की लाइव इमेज और कैमरा डिटेल के बारे में जानकारी दी थी। वहीं, अब OnePlus 9 Pro के रेंडर्स सामने आए हैं। यह रेंडर्स OnLeaks ने Voice वेबसाइट के माध्यम से शेयर किए हैं। टिप्सटर का दावा है कि इमेज प्रोटोटाइप पर बेस्ड हैं। वहीं, हमारे फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है।
अनोखा होगा डिजाइन
वनप्लस 9 प्रो के डिजाइन के बारे में अब खास जानकारी सामने आई है। OnLeaks ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि वनप्लस 9 प्रो का डिजाइन वनप्लस 8 और 8T के डिजाइन को मर्ज करके बनाया जाएगा। ये फोन कुछ समय पहले ही लॉन्च हुए थे।
रेंडर्स के अनुसार OnePlus 9 Pro में फ्रंट पर टॉप लेफ्ट में पंच-होल कटआउट होगा। वहीं, रियर पर ग्लास पैनल होगा। फोन के टॉप बेजल पर स्पीकर और राइट साइड में अलर्ट स्लाइडर व पावर बटन होगा। वहीं, लेफ्ट में वॉल्यूम रॉकर बटन होगा। OnePlus 9 Pro में OnePlus 8T की तरह ही रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल से लैस होगा। OnLeaks का दावा है कि फोन में चार में से दो लेंसों को विशाल मेटल के छल्ले के अंदर रखा जाएगा जो मुख्य कैमरा से थोड़ा फैला हुआ लगता है। टिपस्टर ने दोहराया कि वनप्लस 9 सीरीज को लॉन्च मार्च में पेश किया जाएगा।
OnePlus 9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 9 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.67-इंच कर्व्ड डिसप्ले होगा जो कि स्लिम बेजल से लैस होगा। इसमें कम से कम 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। वहीं, हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 SoC और 8GB रैम से लैस होगा। OnePlus 9 Pro को लेकर अफवाह है कि फोन में 65W फास्ट-चार्जिंग और एंडरॉयड 11-बेस्ड ऑक्सिजन ओएस होगा। वहीं, स्टोरेज वेरिएंट के तौर पर फोन में 128GB और 256GB ऑप्शन होंगे। इसके अलावा फिलहाल OnePlus 9 Pro की कोई और डिटेल सामने नहीं आई है।





















