
कुछ समय पहले खबरें आई थी कि सोनी अपने स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स जेड और एक्सपीरिया एक्स जेड प्रीमियम के अपग्रेडेड संस्करण पर काम कर रही है। कंपनी के इस डिवाईस को लेकर आई ताजा जानकारी से पता चला है इन स्मार्टफोन को ‘मोशन आई’ सेंसर कैमरा से लैस किया जा सकता है। खबर है कि सोनी का मोशन आई सेंसर विश्व का पहला मैमोरी इम्बेडेड कैमरा होगा।
एक्पीरिया ब्लॉग के अनुसार सोनी अपने नए स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स जेड व प्रीमियम वेरिएंट के जरिये ‘मोशन आई’ कैमरा लॉन्च करने जा रही है जो मैमोरी इम्बेडेड होगा। रिपोर्ट के अनुसार यह कैमरा किसी भी मूविंग आॅब्जेक्ट या मोशन को डिटेक्ट करते ही स्वयं ही ऐक्टिवेट होकर बफरिंग शुरू कर देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनी का यह कैमरा एक सेकेंड में 4 फोटो क्लिक करने में सक्षम है।

सोनी एक्सपीरिया एक्स जेड मोशन आई तकनीक के साथ सोनी आईएमएक्स400 कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन 3840×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की 4के एचडीआर डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है।

सोनी के इस फोन को 4जीबी या 6जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है, जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। हालांकि इस फोन को लेकर कंपनी की ओर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सोनी द्वारा इस फोन को मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस 2017 के दौरान 27 फरवरी को प्रदर्शित किया जा सकता है





















