
Samsung कंपनी अपनी गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ के पहले टैबलेट डिवाईस पर काम शुरू कर चुकी है जिसे Samsung Galaxy Tab M62 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। 91मोबाइल्स की नज़र शुरू से ही इस मोबाइल पर बनी हुई है और पिछले दिनों नोएडा में शुरू हुए फोन के निर्माण से लेकर इसकी रियल प्रोडक्शन ईमेज भी एक्सक्लूसिव तौर पर पब्लिकेशन द्वारा शेयर की जा चुकी है। हाल में सैमसंग गैलेक्सी टैब एम62 अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट हुआ था वहीं अब एक ताजा रिपोर्ट में इस फोन के गीकबेंच पर लिस्ट होने की बात भी सामने आई है।
Samsung Galaxy Tab M62 स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग कल यानि 20 जनवरी की है जहां फोन को SM-M625F माॅडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्किंग स्कोर की ही बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी टैब एम62 को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 786 प्वाइंट्स मिले हैं तथा मल्टी-कोर में एम62 को 1995 स्कोर दिया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

गीकबेंच के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी टैब एम62 को एंडराॅयड के लेटेस्ट ओएस एंडराॅयड 11 पर लाॅन्च किया जाएगा। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.95गीगाहर्ट्ज़ बेस क्लाॅक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनाॅस 9825 चिपसेट देखने को मिलेगा। गीकबेंच पर Samsung Galaxy Tab M62 को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। बहरहाल उम्मीद है कि बाजार में यह फोन एक से अधिक रैम वेरिएंट्स में लाॅन्च होगा। यह भी पढ़ें: सिर्फ 12,249 रुपये में मिल रहा है 22,999 रुपये वाला Samsung Galaxy M51, जानें क्या है स्कीम और कैसे मिलेगा लाभ
ऐसा होगा डिजाईन
बीते दिनों 91मोबाइल्स द्वारा शेयर की गई Samsung Galaxy Tab M62 की फोटोज़ की बात करें तो इनमें फोन की निर्माण स्टेज को दिखाया गया थी। ये फोटोज़ इंडस्ट्री सोर्स के जरिये प्राप्त हुई है। गैलेक्सी टैब एम62 की फोटो से पता चला है कि यह डिवाईस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो स्क्रीन के उपरी हिस्से पर सेंटर में फिट रहेगी। इस इंटरनल पैनल की फोटो पर M62 टाईटल भी देखा जा सकता है।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Tab M62 की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन पिछले दिनों हुई एफसीसी लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन 7,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लाॅन्च किया जाएगा। वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन में 25 वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। लिस्टिंग में फोन का 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भी सामने आ चुका है। बहरहाल उम्मीद है कि साल के पहले क्वाॅटर में ही सैमसंग इस फोन से पर्दा उठा देगी।





















