
रियलमी अपनी पावरफुल Realme X7 सीरीज को इंडिया में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। काफी समय से कंपनी इस सीरीज के इंडिया लॉन्च को लेकर टीज कर रही थी। वहीं, अब कंपनी ने खुद इस सीरीज के अंदर आने वाले Realme X7 और X7 Pro की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। Realme द्वारा भेजे गए मीडिया इन्वाइट के मुताबिक रियलमी एक्स एक्स7 और रियलमी एक्स7 प्रो को भारत में 4 फरवरी 2021 को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
यहां देखें लाइव इवेंट
इस इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देखा जा सकेगा। अगर आप घर पर ही रियलमी एक्स 7 सीरीज के लॉन्च को देखना चाहते हैं तो इन चैनल के माध्यम से देख सकते हैं। वहीं, कुछ दिन पहले ही इस सीरीज को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया था। इसे भी पढ़ें: रियलमी ने लाॅन्च किया आज की तारीख का ‘आउट डेटिड’ फोन Realme C20, जाने क्यों कहा जाएगा पिछड़ा

चीन में पहले लॉन्च हो चुके हैं फोन
बता दें कि इंडिया से पहले कंपनी अपनी घरेलू मार्केट में दस्तक दे चुकी है। फोन्स के चीन में लॉन्च होने से हम इन दोनों ही डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पहले से जानते हैं। आइए आगे आपको दोनों ही फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: रियलमी का कम कीमत वाला मोबाइल Realme C21 जल्द होगा लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
क्या हो सकती है कीमत
भारत में Realme X7 की कीमत 20,000 रुपए से कम लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि चीन में फोन की कीमत RMB 1,799 (लगभग 19,000 रुपए) है। इस बीच, Realme X7 Pro की कीमत 25,000 रुपए से कम हो सकती है क्योंकि चीन में फोन की कीमत RMB 2,199 (लगभग 23,400 रुपए) है।

स्पेसिफिकेशन्स
Realme X7 Pro की बात करें तो इसमें 6.5-इंच FHD + सुपर AMOLED डिसप्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1000+ चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज पर कार्य करता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए Realme X7 और X7 Pro 64MP क्वाड-कैमरा सिस्टम है। साथ ही स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है।

इसके अलावा Realme X7 में 6.4-इंच की FHD + सुपर AMOLED डिसप्ले मौजद है, जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 800U चिपसेट जो कि 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, स्मार्टफोन 64MP क्वाड-कैमरा सिस्टम और 32MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा से लैस है। हैंडसेट में 4,300mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।





















