
प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 9 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज के तहत OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 Lite फ़ोन को पेश किया जा सकता है। दूसरी ओर ऑफिशियल होने से पहले इन तीनों फ़ोन की स्पेसिफिकेशन डीटेल्स लीक हो चुकी है। वहीं, इस सीरीज के OnePlus 9 की स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर लीक हुई है। टिपस्टर AIDA64 बेंचमार्किंग साॉफ्टवेयर स्क्रीनशॉट के जरिए OnePlus 9 की स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है।
OnePlus 9 में ये हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स
TechDroider के स्क्रीनशॉट के अनुसार OnePlus 9 में 6.55-inch फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिसप्ले होगा जो कि 402ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस होगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC (lahaina) के साथ Adreno 660 जीपीयू दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 9 में 8GB रैम और 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: देखें OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro में कितना होगा अंतर, ये अहम स्पेसिफिकेशन्स आई सामने
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 9 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर प्लेस किया जा सकता है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh बैटरी दी जा सकती है जो 65W फास्ट चार्जिंग से लैस होगी। इसके अलावा बताया गया है कि OnePlus 9 फोन 8K रिकॉर्डिंग 30fps और वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा।
EXCLUSIVE – OnePlus 9 Specifications pic.twitter.com/mJJ6VkkYU1
— TechDroider (@techdroider) February 19, 2021
यह पहली बार नहीं है जब OnePlus 9 के बारे में कोई जानकारी सामने आई हो। इससे पहले भी फोन की स्पेसिफिकेशंस लीक हुई थी। पहले सामने आई लीक के अनुसार OnePlus 9 में 8GB / 12GB रैम और 256GBGB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसके साथ यह फोन ऑक्सीजनओएस आधारित एंडरॉयड 11 पर काम करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ दी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 9 में वर्टिकल लाइन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 50MP के प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर (f / 1.79) दिया जाएगा।
इसके साथ ही f/1.8 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और ऑटोफोकस फीचर के साथ तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। इससे पहले खबर सामने आई थी कि वनप्लस 9 सीरीज के कैमरे में Leica का लेंस लगा होगा, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पिक्चर क्वॉलिटी के मामले में वनप्लस 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स काफी शानदार होंगे। वहीं, कुछ लीक्स में OnePlus 9 में 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिए जाने की बात भी सामने आई है। इसे भी पढ़ें: धांसू खूबियों के साथ OnePlus 9 Lite भी होगा भारत में लॉन्च, जानें क्यों है खास
कब होंगे लॉन्च
बता दें कि इन तीन डिवाइसों के बारे में पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि इन डिवाइसों को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक वनप्लस 9 सीरीज को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी इस बारे में आधाकारिक ऐलान करने वाली है।





















