
Samsung ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि वह 17 मार्च को Galaxy Awesome Unpacked 2021 इवेंट का आयोजन करने वाली है। वहीं, इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि इवेंट के दौरान कंपनी की Samsung Galaxy A Series के स्मार्टफोन्स गैलेक्सी ए72 और गैलेक्सी ए52 के लॉन्च कर देगी। बता दें कि 1ई बार गैलेक्सी ए72 और गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं और गैलेक्सी ए52 का 5G वेरिएंट उतारे जाने की उम्मीद है। इसके अलावा हाल ही में गैलेक्सी ए52 का 5G वेरिएंट एक YouTube वीडियो के जरिए लीक हुआ था। इस अनबॉक्सिंग वीडियो में डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के साथ फोन के रिटेल बॉक्स में मिलने वाली एक्सेसरीज की जानकारी भी मिल गई है। वहीं, अब टेक वेबसाइट MySmartPrice ने एक्सक्लूसिव तौर पर Samsung Galaxy A72 और Galaxy A52 की भारतीय कीमत को लेकर खुलासा किया है। आइए एक नजर डालते हैं कि किस किमत पर फोन्स को लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy A52 का इंडियन प्राइस
MSP की रिपोर्ट के अनुसार Samsung galaxy A52 को दो रैम व एक स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इस डिवाइस के 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,499 रुपए व 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए होगी।
Samsung Galaxy A72 का इंडियन प्राइस
दूसरी ओर Galaxy A72 को एक रैम व दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इस डिवाइस के 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए होगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M42 5G की जानकारी हुई लीक, कंपनी कम रेंज में 5G फोन की कर रही है तैयारी

Samsung Galaxy A52 की स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A52 5G को 120Hz रिफ्रेश रेट वाले Infinity-O सुपर एमोलेड डिसप्ले होगा। इसके अलावा हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी ग्लोबल फोन के 4G और 5G दोनों वेरिएंट मार्केट में लाएगी। वहीं, इंडिया में डिवाइस सिर्फ 4G वेरिएंट में आएगा। साथ ही फोन में Snapdragon 750G चिपसेट होगा और यह Android 11 पर आधारित OneUI 3.1 पर काम करेगा।

इसके अलावा फोन के रियर पर 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का चौथा सेंसर हो सकता है। वहीं, फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP67 रेटिंग के साथ आएगा।
Galaxy A72 की स्पेसिफिकेशन्स
गैलेक्सी A72 4G में 90 इंच रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फुल एचडी + AMOLED डिसप्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, सॉफ्टवेयर के लिए स्मार्टफोन में वन यूआई 3.0 के साथ एंड्रॉइड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M12 इंडिया में लॉन्च, कीमत है सिर्फ 10,999 रुपये

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड-कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी 64MP कैमरा हो सकता है। इसमें 8MP का टेलीफोटो, 12MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और दूसरा 2MP का मैक्रो कैमरा भी होगा। सेल्फी और वीडियो-कॉलिंग के लिए, स्मार्टफ़ोन f / 2.2 अपर्चर के साथ 32MP कैमरा स्पोर्ट कर सकता है। साथ ही फोन को 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।
UAE में शुरु हुई बिक्री
आपको याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 और सैमसंग गैलेक्सी ए52 5G के सपोर्ट पेज कुछ समय पहले ही UAE में लाइव हो गए हैं। स्मार्टफोन्स के इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ उतारे जाने की उम्मीद है। वहीं, हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि गैलेक्सी ए52 की सेल दुूबई में शुरु हो चुकी है।





















