
बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के दौरान सैमसंग ने अपने टैबलेट का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कंपनी ने अंत में एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था जिसमें 29 मार्च को सैमसंग के अनपैक्ट इवेंट के बारे में बात किया था। इसी के साथ कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी 29 मार्च को गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस का प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि सैमसंग के इन फोन से जुड़ी कई जानकारियां अब तक आ रही थी लेकिन आज इस फोन का प्रेस इमेज लीक हुई है।
इस फोटो में स्पेष्ट रूप से सैमसंग गैलेक्सी एस8 को देखा जा जा सकता है। इस लीक को प्रमुख टिप्सर इवन ब्लास के ट्विटर हैंडल से पेश किया गया है। फोटो में आप देख सकते हैं कि इसमें दोहरा ऐज डिसप्ले दिया गया और इसमें सैमसंग फिजिकल बटन हीं है। अर्थात इसमें होम स्क्रीन पर ही आपको बटन मिलेगा। देखने में स्टाइलिश इस फोन में बेहद ही पतला बेजल है।
तो क्या फ्लिपकार्ट पर बिकेगा नोकिया 3310?
I think this is what you've been waiting for. pic.twitter.com/FvYfsLOy0R
— Evan Blass (@evleaks) March 1, 2017
फोन के डिसप्ले में आप देख सकते हैं कि लॉन्च की तारीख लिखी गई है। इसके साथ ही समय भी है कि 12 बजकर 23 मिनट। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यूएस में इस फोन को 12 बजकर 23 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के बाएं पैनल में वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं जबकि दाई ओर भी एक बटन दिखाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह डेडिकेटेड बटन होगा जो सैमसंग बिक्सबे असिस्टें के लिए कार्य करेगा। हालांकि इसके साथ फोन की अन्य जानकारियां नहीं दी गई हैं।
आज से आप बन सकते हैं रिलायंस जियो के प्राइम मेंबर, जानें क्या है पूरा प्लान
जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है तो अब तक आए लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8-इंच की क्यूएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिसप्ले होगा जबकि गैलेक्सी एस8 प्लस में आपको समान रेजल्यूशन वाला 6.2—इंच का डिसप्ले हो सकता है। इन फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के अलावा सैमसंग के 9 सीरीज के एक्सनोस चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस में 4जीबी या 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया जा रहा है, वहीं पावरबैकअप के लिए इसमें 3,250एमएएच की बैटरी हो सकती है।





















