
कुछ समय पहले चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी की ओर से खबर आई थी कि कंपनी अपने चर्चित स्मार्टफोन मी मिक्स के अपग्रेडिड वर्जन मी मिक्स 2 पर कार्य कर रही है। उस वक्त शाओमी द्वारा आधिकारिक तौर पर कहा गया था कि इस नए फोन का निर्माण फिलिप स्टार्क करेंगे और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 100 प्रतिशत तक का होगा। वहीं अब एक ताजा लीक में मी मिक्स 2 के डिजाईन की अहम जानकारी सामने आई है।
माय ड्रायवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी मी मिक्स 2 में कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है तथा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत का है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मी मिक्स 2 को सेरेमिक बॉडी पर बनाया जा रहा है तथा इसका डिजाईन भी बेज़ल आधारित होगा।

रिपोर्ट के अनुसार मी मिक्स 2 कंडक्शन आॅडिया तकनीक से लैस होगा तथा उम्मीद की जा सकती है कि इसके होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो। फोन को लेकर सामने आए अन्य लीक्स की बात करें तो यह फोन क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा
सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो प्रदर्शित, देखें फोटोग्राफ्स व स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी मी मिक्स 2 में 2के रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की बड़ी डिसप्ले दी जा सकती है तथा यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड होगा जो फोन को पानी और धूल से बचाने में मदद करेगा।



















