
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए हाल ही में देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने Jio Phone ग्राहकों के लिए एक रिचार्ज पर एक रिचार्ज मुफ्त और 300 कॉलिंग मिनट वाला ऑफर पेश किया था। वहीं, इस ऑफर की काट पेश करते हुए देश की दिग्गज नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी Bharti Airtel अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने स्पेशल फायदों की घोषणा की है। एयरटेल इस स्पेशल ऑफर के सहारे लो-इनकम ग्राहकों को इस महामारी की स्थिति में अपने नेटवर्क से जुड़े रहने में मदद करना चाहती है। आइए आगे आपको बताते हैं एयरटेल के ऑफर के बारे में सबकुछ।
Airtel Free Offer
यरटेल अपना ग्राहकों को फायदा पहुंचाते हुए 5.5 करोड़ से ज्यादा लो-इनकम वाले ग्राहकों को 49 रुपए का रिचार्ज पैक फ्री दे रहा है। कंपनी इस ऑफर की मदद से ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है। अगर बात करें एयरटेल के करोड़ों ग्राहकों की तो इनमें अधिकतर ग्राहक ग्रामीण क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं। कंपनी का मानना है कि ऐसे में वह नेटवर्क से जुड़े रहेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी मिल पाएगी। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs BSNL Vs Vi: सबसे सस्ते मंथली रिचार्ज प्लान की जंग, जानें कौन है बेस्ट

इसके अलावा कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों को 79 रुपये वाले रिचार्ज में डबल फायदे दे रही है। एयरटेल इन दोनों फायदों को इस सप्ताह में जारी कर देगी। आपको बता दें कि 45.8 करोड़ से ज्यादा ग्राहक के साथ कंपनी साउथ एशिया और अफ्रीका के 18 देशों में भी अपना कारोबार फैला चुकी है।
Airtel का 49 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें Airtel के 49 रुपए वाले प्लान की तो इस रिचार्ज में यूजर्स को 100 MB डाटा मिलेगा। वहीं, वॉयस कॉलिंग के लिए 38 रुपए का टॉकटाइम मिलता है और साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसे भी पढ़ें: Jio और Airtel में हुई BIG Deal, जानें क्यों आए दो दुश्मन एक साथ
Airtel का 79 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें Airtel के 79 रुपए वाला प्रीपेड प्लान की तो इसमें ग्राहकों को 200 एमबी डाटा मिलता है। साथ ही प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता भी दी जा रही है। वहीं, वॉयस कॉलिंग के लिए 38 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है। इस रिचार्ज में लोकलl/एसटीडी/एलएल कॉलिंग के लिए 60 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चुकाने होंगे। वहीं, डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लगेगा।




















