सिर्फ 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 90Hz डिसप्ले वाला यह सस्ता फोन, साथ में है 6GB RAM

Join Us icon

TECNO ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि कंपनी भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह नया मोबाइल फोन ‘स्पार्क सीरीज़’ के तहत जोड़ा गया है जिसने Tecno Spark 7 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। MediaTek Helio G80 चिपसेट, 90Hz डिसप्ले और 5,000mAh बैटरी से लैस यह स्मार्टफोन इंडिया में सिर्फ 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आने वाली 28 मई से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Tecno Spark 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो स्पार्क 7 प्रो स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डॉटइन डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत का है तथा यह 450निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिसप्ले के चारों किनारे नैरो बेजल्स वाले हैं तथा सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर स्थित है।

Tecno Spark 7 Pro launched in India Price Specs Sale offer

Tecno Spark 7 Pro को एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 7.5 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में टेक्नो स्पार्क 7 प्रो को दो वेरिएंट्स में उतारा गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट को 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था। यह भी पढ़ें : 7000 रुपए से भी कम में खरीदना है नया फोन? यहां देखें टॉप फोन की लिस्ट

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क 7 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो उपनी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है जिसके साथ एक डेप्थ सेंसर और एक AI लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Tecno Spark 7 Pro launched in India Price Specs Sale offer

Tecno Spark 7 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक 2.0 तकनीक से भी लैस है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो एआई पावर सेविंग तकनीक से लैस है।

Tecno Spark 7 Pro का इंडियन प्राइस

फोन की कीमत और सेल की बात करें तो Tecno Spark 7 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन का दूसरा 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह फोन 28 मई से अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा जहां इसे Alps Blue, Spruce Green और Magnet Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here