
Apple ने कई दिनों पहले ही बता दिया था कि कंपनी जून में WWDC 2021 यानी वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगी। एप्पल की यह सालाना बैठक Apple Worldwide Developers Conference इस वर्ष 7 जून को शुरू हो रही है जो 11 जून तक चलेगी। इस पांच दिवसीय कॉन्फ्रेंस में iPadOS, MacOS, Apple TvOS और WatchOS की नई अपडेट अनाउंस की जाएगी। लेकिन इन सबके अलावा एप्पल फैन्स को सबसे ज्यादा जिस चीज का इंतजार है, वह है iOS 15. Google द्वारा Android 12 पेश किए जाने के बाद iPhone यूजर न सिर्फ बेसब्री से इस नए आईओएस का इंतजार कर रहे हैं बल्कि साथ ही iOS 15 से बेहद ज्यादा उम्मीदें भी लगाए बैठे हैं। अब iOS 15 Android 12 से कितना अलग या खास होगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन आईओएस15 के सामने आने से पहले ही इसके कई शानदार फीचर्स चर्चा में छाए हुए हैं। आगे हमनें मोबाइल यूजर्स को यही बताया है कि iOS 15 में कौन-कौन से फीचर्स शामिल हो सकते हैं और एप्पल का यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम कितना खास हो सकता है।
नया Control Center
बताया जा रहा है कि iOS 15 ने रि-डिजाईन्ड कंट्रोल सेंटर दिया जाएगा जो iPhones और iPad में देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिजाईन काफी हद तक macOS Big Sur ऑपरेटिंग सिस्टम जैसा होगा। इस नई अपडेट के बाद आईफोन यूजर भी ‘drag and drop’ तरीके से फोन की लुक व विजेट्स को कस्टमाइज़ कर पाएंगे।

Dual Biometric
iOS 15 में यूजर सिक्योरिटी के लिए भी खास काम किया जाएगा, यह बात तो सभी जानते ही है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Apple ओएस के नए वर्ज़न में dual biometric authentication पेश कर सकती है। चर्चा है कि इस फीचर के बाद आईफोन को अनलॉक करने के लिए आइडेन्टिफिकेशन की दो स्टेज को पार करना होगा, यानी Face ID और Touch ID दोनों को क्लियर करने के बाद ही फोन का लॉक खुलेगा। रिपोर्ट की मानें तो यह फीचर iPhone 13 में दिया जाएगा क्योंकि यह फोन अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लॉन्च हो सकता है। यह भी पढ़ें : नहर में गिरा Apple iPhone 12 Pro मछली पकड़ने वाली रॉड से निकाला, ना टूटा ना खराब हुआ
Smart Siri
कहा जा रहा है कि iOS 15 के बाद Apple iPhones में मौजूद ‘सिरी’ पहले से भी अधिक स्मार्ट हो जाएगी। कहावत है कि विज्ञान का कोई अंत नहीं होता, और यह कहावत Siri के लिए भी फिट बैठती है। चर्चा है कि आईओएस 15 में सिरी पहले से अधिक स्मार्ट, अधिक सटीक और अधिक इम्प्रूवड होगी।

App Store के लिए Wishlist
मीडिया रिपोर्ट्स के जरिेये सुनने को मिला है कि आईओएस 15 के जरिये एप्पल कंपनी ऐप स्टोर में विशलिस्ट बनाने की सुविधा भी देगी। इस फीचर के बाद आईफोन यूजर अपने उन पंसदीदा ऐप्स व गेम्स की लिस्ट बना सकेंगे जिन्हें वह अपने फोन में यूज़ करना चाहते हैं। ऐसा करने से उन गेम्स व ऐप्स का चार्ज इत्यादि का ब्यौरा यूजर के पास मौजूद रहेगा और अपने बजट व जरूरत के हिसाब से वह चुन पाएंगे कि उन्हें किस ऐप को रखना है या किस को नहीं। यह भी पढ़ें : 5G सर्विस के साथ सस्ते JioPhone 5G की तैयारी पूरी, 24 जून को अंबानी कर सकते हैं लॉन्च
languages Translate
iOS 15 के साथ Apple अपने iPhones को ट्रांसलेशन के मामले में और भी एडवांस बनाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम में अधिक से अधिक भाषाओं को शामिल किया जा सकता है जिससे ट्रांसलेशन और भी अधिक आसान हो जाए। बता दें कि अभी iOS 14 में फिलहाल 12 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है और यूजर इन्हीं भाषाओं की ही ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

इनके अलावा कई अनेक फीचर्स है जिनकी जानकारी निकल कर सामने आ रही है और ये Apple के नए iOS 15 में देखने को मिल सकते हैं। आगे बताए गए फीचर्स और iOS 15 से जुड़ी कोई भी नई जानकारी सामने आने पर इस आर्टिकल को अपडेट किया जाता रहेगा। नई अपडेट में शामिल होने वाले फीचर्स कुछ इस तरह के हो सकते हैं..
साईकल के लिए Apple Maps
नया Dark Mode
अपडेटेड iMessage
Notification Settings
Always-on display
User Interface





















