नहर में गिरा Apple iPhone 12 Pro मछली पकड़ने वाली रॉड से निकाला, ना टूटा ना खराब हुआ

Join Us icon

Apple के सिर्फ नाम में ही दम नहीं है, यह काम से भी दमदार है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि iPhones का टिकाऊपन खुद बयान कर रहा है। समय समय पर ऐसी खबरें आती है कि एप्पल आईफोन पानी में, कीचड़ में या किसी ऊंची जगह से गिरने के बाद भी सुरक्षित रहा और उसकी बैटरी भी चलती रही। ऐसी ही एक और रोचक तथा चौंकाने वाली खबर फिर से सामने आई है जिसके अनुसार Apple का iPhone 12 Pro नहर में गिर गया था और कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे चुबंक के जरिये बाहर निकाला गया। सबसे बड़ी बात मिट्टी व कीचड़ में सने होने के बावजूद फोन बिल्कुल ठीक निकला और बैटरी भी सही सलामत रही।

Apple iPhone 12 Pro से जुड़ी यह खबर बर्लिन से सामने आई है जहां जर्मनी एक शख्स का महंगा आईफोन गलती से मिट्टी और कीचड़ से भरी नहर में गिर गया था और उसे फोन में ही मौजूद MagSafe फीचर की बदौलत ही सही सलामत बाहर निकाला गया। सुनकर बेशक हैरानी होगी लेकिन नहर में गिरा यह आईफोन मछली पकड़ने वाली रॉड (fishing rod) से बाहर निकाला गया और इस पूरे वाकये को यूजर्स द्वारा उसके ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया गया है जिसकी मजेदार डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

चुबंक से चिपका iPhone

फैड्रिक ने अपने ट्वीट के जरिये बताया है कि उसके दोस्त के पास नया Apple iPhone 12 Pro है। बीते दिन वह मोबाइल फोन गलती से एक नहर में गिर गया था। रात का वक्त हो चुका था इसलिए आईफोन को अंधेरे के चलते देखा नहीं जा सकता था। उससे भी बड़ी आफत यह थी कि नहर के उस हिस्से में बहुत ही ज्यादा मिट्टी और कीचड़ थी और उसकी गहराई भी 3 फिट के करीब थी। इस वजह फोन नहर के पानी में उतर कर भी फोन को पहचाना नहीं जा सकता था।

iPhone 12 Pro यूजर और उसके दोस्त ने कई घंटों तक प्रयास किए लेकिन वो दोनों एप्पल फोन को ढूंढकर निकाल नहीं पाए। कई कोशिश करने के बाद फैड्रिक को ख्याल आया कि आईफोन 12 प्रो में MagSafe नाम का फीचर होता है जिसमें मैग्नेटिक पावर रहती है। इस आइडिया को आज़माते हुए उन्होंने एक मछली पकड़ने वाली रॉड ली और उसके आगे वाले हिस्से पर ‘चुंबक’ को बांध दिया। चुंबक बांधकर उस फिशिंग रॉड को नहर में लटका दिया गया।

जब फिशिंग रॉड को नहर में डुबोया गया तो मैगसेफ फीचर से लैस एप्पल आईफोन 12 प्रो उस चुबंक की ओर खींच गया तथा रॉड से चिपक गया। जैसे ही यूजर को अंदाजा लगी कि उसकी रॉड कुछ भारी हो गई है तो उसके उसे उपर खींच कर देखा। उनका आईडिया काम कर गया था तथा Apple iPhone 12 Pro चुंबक के साथ चिपक पर बाहर आ गया था। इस तरीके से फोन को बाहर निकालना खुद फोन के यूजर के लिए भी आश्चर्यजनक था। यह सब फोन में मौजूद MagSafe फीचर की वजह से ही मुमकिन हो पाया है।

पानी व कीचड़ में सुरक्षित Apple फोन

Apple iPhone 12 Pro के वापिस मिलने की खुशी ट्वीटर पर शेयर की गई है तथा इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि एक ओर जहां पानी व कीचड़ में पड़े रहने के बाद भी आईफोन में कोई खराबी नहीं आई और वह पूरी तरह से ठीक काम कर रहा था वहीं दूसरी ओर इस दौरान फोन की बैटरी भी सिर्फ कुछ ही प्रतिशत कम हुई थी। यानि MagSafe ने फोन को बाहर भी निकाला और Apple की बिल्ड क्वॉलिटी ने फोन को पूरी तरह से सुरक्षित भी रखा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here