
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास इस समय अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हाई-स्पीड डाटा एक्सेस और एसएमएस सहित कई लाभ वाले प्लान की एक लंबी लिस्ट मौजूद हैं। कंपनी काफी समय से प्राइवेट कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। हालांकि, बीएसएनएल अपने ग्राहकों की प्राथमिकताओं के आधार पर कुछ लाभों को कुछ सर्किलों तक सीमित करता है। हालांकि, ऑपरेटर के पास कुछ ऐसे रिचार्ज पैक हैं जो हाई-स्पीड डाटा लाभ चाहने वाले ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट कहे जा सकते हैं। अगर आप बीएसएनएल प्रीपेड यूजर हैं और ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो हम आपके लिए BSNL के टॉप 5 प्रीपेड डाटा रिचार्ज प्लान की लिस्ट लेकर आए हैं।
इस लेख में हम आपको सबसे BSNL के टॉप 5 ऐसे प्रीपेड प्लान की जानकारी देंगे जिसमें आपको ढेर सारे डाटा के साथ भी अन्या लाभ मिलेंगे। आइए बिना देर करें आपको बताते हैं इन प्लान के बारे में सबकुछ।

बीएसएनएल का 19 रुपए वाला प्लान
अगर आप एक शानदार डाटा वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो 19 रुपए वाला बीएसएनएल का रिचार्ज पैक एक अच्छा ऑप्शन है। यह एक दिन के लिए 2GB हाई-स्पीड डाटा देता है। जब आप वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट नहीं होते हैं तो यह आपको अपने ईमेल एक्सेस करने या YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर कुछ वीडियो देख सकते हैं। 19 रुपए वाले पैक को आंध्र प्रदेश, चेन्नई, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट जैसे सर्किलों में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
बीएसएनएल का 97 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल के 97 रुपए वाले प्लान में वॉइस कॉलिंग बेनिफिट के साथ ही डाटा ऑफर किया जाता है। रिचार्ज में वॉइस कॉलिंग बिना किसी FUP लिमिट यानी अनलिमिटेड है। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 18 दिन की है। साथ ही प्लान में यूजर्स को डेली 2GBकी वैलिडिटी के साथ आता है। बीएसएनएल ग्राहकों को 2 जीबी FUP डेटा हर दिन मिलता है। यानी 28GB डेटा का फायदा ग्राहक ले सकते हैं। बीएसएनएल के प्लान में Lokdhun कॉन्टेन्ट का फ्री ऐक्सिस देता है। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे चेक करें अपना बचा हुआ बैलेंस और डाटा, आसान है तरीका

बीएसएनएल का 187 रुपए वाला प्लान
यदि आप वॉयस कॉलिंग लाभ और एसएमएस के साथ डाटा का लाभ चाहते हैं तो आपको 187 रुपए वाला प्लान रिचार्ज कराना चाहिए। इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल (दिन में 250 मिनट तक) और 28 दिनों के लिए प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2GB हाई-स्पीड डेली डाटा मिलता है।लाता है। यह पैक यह आंध्र प्रदेश, असम, बिहार और झारखंड, केरल, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित पूरे भारत में कई सर्किलों में उपलब्ध है।
बीएसएनएल का 198 रुपए वाला प्लान
ऐसे ग्राहक जो एक महीने से अधिक समय तक हाई-स्पीड डेटा एक्सेस चाहते हैं, लेकिन उन्हें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग या एसएमएस का लाभ भी चाहिए तो उनके लिए 198 रुपए का बीएसएनएल रिचार्ज पैक अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान में 54 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इसके अलावा रिचार्ज में आपको रिंगबैक टोन (पीआरबीटी) का मुफ्त एक्सेस मलिेगा। यह बीएसएनएल के सभी प्रमुख सर्किलों में उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: Jio को मिला BSNL से करारा जवाब, महज 98 रुपए वाले रिचार्ज में मिलेगा इतना डाटा
बीएसएनएल का 395 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल के पास प्रीपेड ग्राहकों के लिए 395 रुपए वाला एक शानदार डाटा पैक है जो कि वॉयस कॉलिंग और लंबी वैधता के साथ आता है। इस रिचार्ज में डेली 2GB हाई-स्पीड डाटा के साथ बीएसएनएल-टू-अदर-नेटवर्क कॉल के 1,800 मिनट और बीएसएनएल-टू-बीएसएनएल कॉल के 3,000 मिनट के साथ के साथ कॉलिंग का लाभ मिलता है। हालांकि, वॉयस कॉलिंग कोटा को पार करने पर पर आपको 0.2 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, 395 रुपए वाला बीएसएनएल रिचार्ज पैक गुजरात, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और यूपी ईस्ट सहित सर्किलों में उपलब्ध है।




















