
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने (BSNL) एक बार फिर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के अंदर कंपनी फ्री में 4जी सिम ग्राहकों को दे रही है। फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर सिर्फ 30 सितंबर 2021 तक ही वैधता है। जहां पहले कंपनी 4G सिम कार्ड के लिए 20 रुपए का चार्ज लेती थी। वहीं, अब इसे फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए इस ऑफर को समय-समय पर पेश करती रहती है। इससे पहले भी कई बार कंपनी फ्री 4G सिम का ऑफर पेश कर चुकी है। आइए आगे आपको बताते हैं कि कैसे और कहां आपको बीएसएनएल की 4G सिम फ्री में मिलेगी।
BSNL के इन यूजर्स को फ्री मिलेगी 4G सिम
आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ हर कोई यूजर नहीं उठा पाएगा। यह ऑफर केवल उन्हें यूजर्स को दिया जाएगा जो या तो दूसरे ऑपरेटर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए BSNL में स्विच कर रहे हैं या फिर नए बीएसएनएल ग्राहक बन रहे हैं। इसके अलावा जो भी नए व MNP यूजर्स सिम लेते हैं उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। इसे भी पढ़ें: Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान

BSNL ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान देते हुए कहा है कि वह 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर पेश कर रही है। इसके जरिए वे अपनी मंथली सिम सेल्स, यूजर बेस और रेवन्यू में बढ़ोती करना चाहती है।
कैसे फ्री मिलेगी BSNL की 4G सिम
इसके लिए ग्राहकों को बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र जाना होगा। यहां आपको आइडेंटिटी प्रूफ व एड्रेस प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे। इसके अलावा आप अपने नजदीकी बीएसएनएल रिटेलर शॉप पर भी जा सकते हैं। अहम बात यह ऑफर केवल केरल सर्कल के लिए ही उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा
सुपर फास्ट इंटरनेट
जानकारी के अनुसार अभी देश के ज्यादातर इलाकों में बीएसएनएल सिर्फ अपनी 3जी सेवाएं दे रही है। केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद अब बीएसएनएल यूजर्स को भी 4जी सेवा ज्यादा मिलने वाली है। हालांकि, कुछ इलाके ऐसे हैं जहां बीएसएनएल अपनी 4G सेवा अभी दे रही है। इससे उम्मीद है कि BSNL ग्राहकों को मौजूदा इंटरनेट स्पीड में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिलेगा।




















