
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों से मुकाबला करने के लिए नए और शानदार प्लान पेश कर रहा है। वहीं, एक बार फिर BSNL ने सभी प्राइवेट कंपनियों को पटखनी देने के लिए 100 रुपए से कम कीमत में दो प्लान पेश किए हैं। यह दो नए स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STV) कैटेगरी के अंदर आते हैं। नए STV प्लान 75 रुपए और 94 रुपए वाले हैं। इतना ही नहीं नए एसटीवी लॉन्च करने के साथ ही बीएसएनएल ने दो पुराने एसटीवी रिचार्ज प्लान बंद कर दिए हैं। आइए आगे आपको नए लॉन्च हुए प्लान के बारे में जानकारी देते हैं।
BSNL का 75 रुपए वाले STV प्लान
BSNL के 75 रुपए वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) में मिलने वाले लाभ की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 60 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में 2GB फ्री डाटा भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं सरकारी टेलिकॉम कंपनी के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर 100 मिनट फ्री कॉलिंग के लाभ के साथ 60 दिन के लिए फ्री BSNL डिफॉल्ट ट्यून मिलेगी। फ्री कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद कॉल करने पर 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब चार्ज देना होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा

BSNL का 94 रुपए वाले STV प्लान
वहीं, सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL के 94 रुपए वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर की वैलिडिटी 90 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को 90 दिन के लिए टोटल 3GB डाटा दिया जा रहा है। वहीं, प्लान में किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए फ्री 100 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा, 60 दिन के लिए फ्री BSNL डिफॉल्ट ट्यून मिलेगी। फ्री कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद कॉल करने पर 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज यूजर्स से लिया जाएगा।

BSNL के इन यूजर्स को फ्री मिलेगी 4G सिम
आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ हर कोई यूजर नहीं उठा पाएगा। यह ऑफर केवल उन्हें यूजर्स को दिया जाएगा जो या तो दूसरे ऑपरेटर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए BSNL में स्विच कर रहे हैं या फिर नए बीएसएनएल ग्राहक बन रहे हैं। इसके अलावा जो भी नए व MNP यूजर्स सिम लेते हैं उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। BSNL ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान देते हुए कहा है कि वह 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर पेश कर रही है। इसके जरिए वे अपनी मंथली सिम सेल्स, यूजर बेस और रेवन्यू में बढ़ोती करना चाहती है। इसे भी पढ़ें: Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान
कैसे फ्री मिलेगी BSNL की 4G सिम
इसके लिए ग्राहकों को बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र जाना होगा। यहां आपको आइडेंटिटी प्रूफ व एड्रेस प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे। इसके अलावा आप अपने नजदीकी बीएसएनएल रिटेलर शॉप पर भी जा सकते हैं। अहम बात यह ऑफर केवल केरल सर्कल के लिए ही उपलब्ध है।




















