
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए बिना डेली डाटा लिमिट वाले प्लान्स को चुनौती पेश करते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 447 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लान 100GB हाई-स्पीड डाटा के साथ आता है और इस प्लान में किसी तरह की डेली डाटा लिमिट नहीं है। इसका मतलब है कि आप इस प्लान में मिलने वाला डाटा को एक साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा BSNL ने 247 रुपये वाला STV और 1,999 रुपये की कीमत वाला प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने इन दोनों ही प्लान में डेली यूजेज लिमिट हटा दिया गया है। आइए आगे आपको बीएसएनएल के 447 रुपये वाले प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
BSNL का 447 रुपये वाला प्लान
अगर बात करें बीएसएनएल के 447 रुपये वाले प्लान की तो इस रिचार्ज की वैधता 60 दिन की है। वहीं, इस प्लान में डाटा के लिए कोई डेली लिमिट नहीं है। यानी ग्राहक चाहें कभी भी 100 जीबी डाटा खर्च कर सकते हैं। इतना ही नहीं बीएसएनएल के प्लान में 100 एसएमएस हर दिन और फ्री कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। फ्री कॉलिंग के अलावा इस रिचार्ज में BSNL Tunes व Eros Now एंटरटेनमेंट सर्विसेज भी मिलती हैं। इसे भी पढ़ें: Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान

गौरतलब है कि हाल ही में जियो और एयरटेल ने भी 447 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल भी 456 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। आगे एक नए पोस्ट में हम आपको इन कंपनियों के प्लान की तुलना कर यह बताने की कोशिश करेंगे कि किस कंपनी का प्लान बेस्ट है।
BSNL का 699 रुपए वाला प्लान
याद दिला दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में अपने 699 रुपए वाले प्रमोशनल प्लान की वैलिडिटी एक बार फिर बढ़ा दी है। प्रीपेड प्लान के वैलिडिटी ऑफर को सितंबर 2021 तक अब एक्सटेंड कर दिया गया है। इस प्लान में 0.5 जीबी डेली डाटा दिया जाता है। इसके अलावा रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान की वैधता 180 दिन है। हालांकि, सिंतबर, 2021 के बाद वैलिडिटी फिर से 160 दिन रह जाएगी। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा

BSNL के इन यूजर्स को फ्री मिलेगी 4G सिम
आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने फ्री 4G सिम का ऑफर पेश किया था। हालांकि, यह ऑफर केवल उन्हें यूजर्स को दिया जाएगा जो या तो दूसरे ऑपरेटर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए BSNL में स्विच कर रहे हैं या फिर नए बीएसएनएल ग्राहक बन रहे हैं।
इसके अलावा जो भी नए व MNP यूजर्स सिम लेते हैं उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। BSNL ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान देते हुए कहा है कि वह 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर पेश कर रही है। इसके जरिए वे अपनी मंथली सिम सेल्स, यूजर बेस और रेवन्यू में बढ़ोती करना चाहती है।




















