​​BSNL ईद के मौके पर लाया शानदार ऑफर, इस प्लान के साथ फ्री मिल रहा अनलिमिटेड डाटा

Join Us icon

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए ईद (Bakra Eid 2021) के मौके पर एक नया और शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को लुभाना की कोशिश काफी समय से कम कीमत पर अधिक बेनिफिट देकर प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्कर देने की कोशिश में है। वहीं, अब बीएसएनएल ने 21 जुलाई 2021 से वर्क फ्रॉम होम 599 रुपए वाले प्लान के साथ इस ऑफर को एड किया है। कंपनी के नए ऑफर के बाद 599 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री नाइट डाटा मिलेगा। आइए आगे आपको BSNL के इस प्लान में और मिलने वाले लाभ के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

BSNL Eid ऑफर

आपको एक बार फिर बता दें कि कंपनी ने BSNL ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) में इस ऑफर की घोषणा की है। बीएसएनएल के 599 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के साथ मिलने वाले अनलिमिटेड फ्री नाइट डाटा यूज करने की टाइमिंग रात 12 बजे से 5 बजे तक होगी। इसी बीच में अनलिमिटेड फ्री नाइट डेटा को यूज करने की परमिशन मिलेगी। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा

bsnl-calling-plan

BSNL का 599 रुपए वाला प्लान

बीएसएनएल के 599 रुपए वाले प्लान के साथ ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलता है। इसके साथ ही प्रति दिन इस प्लान में 5 जीबी अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इतना ही नहीं प्लान के साथ 100 फ्री एसएमएस दिन, मुफ्त BSNL ट्यून्स और मुफ्त ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लाभ भी दिया जाता है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इसे भी पढ़ें: Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान

यहां देखें Realme Pad का फर्स्ट लुक

BSNL के इन यूजर्स को फ्री मिलेगी 4G सिम

आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने फ्री 4G सिम का ऑफर पेश किया था। हालांकि, यह ऑफर केवल उन्हें यूजर्स को दिया जाएगा जो या तो दूसरे ऑपरेटर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए BSNL में स्विच कर रहे हैं या फिर नए बीएसएनएल ग्राहक बन रहे हैं। इसके अलावा जो भी नए व MNP यूजर्स सिम लेते हैं उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। BSNL ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान देते हुए कहा है कि वह 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर पेश कर रही है। इसके जरिए वे अपनी मंथली सिम सेल्स, यूजर बेस और रेवन्यू में बढ़ोतरी करना चाहती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here