चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने आ रहा देसी कंपनी Micromax का नया फोन, लो बजट में 30 जुलाई को होगा लॉन्च

Join Us icon

इंडिया में फिर एक बार चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों की बादशाहत को कड़ी चुनौती देने के लिए देसी टेक कंपनी Micromax ने कमर कस ली है। कंपनी अपनी Micromax In Series के अंदर नया फोन इंडिया में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। माइक्रोमैक्स ने ऑफिशियल तौर पर मीडिया इनवाइट जारी करते हुए ऐलान किया है कि इस महीने 30 जुलाई को Micromax IN सीरीज के अगले फोन से पर्दा उठाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च किए जाने वाले फोन के नाम की जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इससे पहले माइक्रोमैक्स इन सीरीज के Micromax In 1B, Micromax in note 1 और Micromax In 1 जैसे मोबाइल्स की अच्छी बिक्री हो रही है।

Micromax का लॉन्च प्लान

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार देसी कंपनी माइक्रोमैक्स 30 जुलाई को पहले Micromax In 2B स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। वहीं इसके बाद Micromax In 2C का नंबर आएगा और अनुमान है कि यह स्मार्टफोन अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस के आसपास भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: चीनी कंपनियों को टक्कर देंगे ये सस्ते ‘Made In India’ स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 5,499 रुपये से शुरू

micromax-new-phone-launch-in-india

Micromax In 2B की यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

Micromax फोन बीते दिनों बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जहां पता चला था कि यह लो बजट मोबाइल फोन Unisoc T-610 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। एंडरॉयड 11 ओएस आधारित यह माइक्रोमैक्स फोन आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करेगा जिसमें 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A75 CPU कोर होंगे तथा छह Cortex-A55 CPU कोर होंगे। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी52 जीपीयू देखने को मिलेगा। गीकबेंच पर यह फोन 4 जीबी रैम के साथ सर्टिफाइड हुआ था। इसे भी पढ़ें: PUBG के बाद इंडिया में फिर चलेगा TikTok का जादू! इस नए नाम के साथ जल्द कर सकता है कमबैक, जानें कंपनी का फुल प्लान

लो बजट में आएगा माइक्रोमैक्स का फोन

Micromax In 2B और Micromax In 2C ये दोनों स्मार्टफोन कंपनी द्वारा लो बजट में ही उतारे जा सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि माइक्रोमैक्स भी अपने इन आगामी 4G SmartPhones को 10,000 रुपये के बजट में उतारेगी। कंपनी ने हालांकि प्राइस रेंज का कोई अंदाजा नहीं दिया है कि लेकिन अनुमान है कि यदि फोन की शुरूआती कीमत 7,000 रुपए के करीब हुई तो ही चीनी ब्रांड्स के फोन्स को चुनौती मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here