BSNL भी बंद कर रहा 99 रुपए वाला सस्ता प्लान, अब ये Plan होगा सबसे सस्ता

Join Us icon

Airtel और Vodafone Idea के बाद अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी अपने सस्ते प्लान को बंद करने वाली है। हालांकि, बीएसएनएल का यह प्लान पोस्टपेड है। सामने आई खबर के अनुसार BSNL 99 रुपये प्लान पोस्टपेड यूजर्स को 199 रुपये वाले प्लान में शिफ्ट (माइग्रेट) कर रही है। इस बात को लेकर BSNL अपने ग्राहकों SMS के जरिए जानकारी दे रही है। यह बात टेलिकॉमटॉक की एक रिपोर्ट में सामने आई है। आइए आगे आपको BSNL के अब सस्ते पोस्टपेड रिचार्ज 199 रुपए वाले प्लान में क्या लाभ मिलेंगे इस बारे में जानकारी देते हैं।

BSNL भेज रही ये मैसेज

BSNL यूजर्स को जो SMS मिल रहा है, उसमें कहा गया है, ‘199 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 25GB डेटा, हर दिन 100 SMS का मजा लीजिए। 99 रुपये वाला प्लान बंद हो गया है और आपको 1 सितंबर 2021 से 199 रुपये वाले प्लान में माइग्रेट किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा

bsnl-plan

199 रुपए वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे

BSNL के 199 रुपए वाले प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। वहीं, यूजर्स को 25GB फेयर-यूसेज पॉलिसी (FUP) डाटा दिया जाएगा। इतना ही नहीं यूजर को इस प्लान में डेली 100 SMS भेजने का लाभ भी मिलेगा।

bsnl-calling-plan

BSNL के इन यूजर्स को फ्री मिलेगी 4G SIM

आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने फ्री 4G सिम का ऑफर पेश किया था। हालांकि, यह ऑफर केवल उन्हें यूजर्स को दिया जाएगा जो या तो दूसरे ऑपरेटर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए BSNL में स्विच कर रहे हैं या फिर नए बीएसएनएल ग्राहक बन रहे हैं। इसके अलावा जो भी नए व MNP यूजर्स सिम लेते हैं उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। इसे भी पढ़ें: Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान

BSNL ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान देते हुए कहा था कि वह 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर पेश कर रही है। इसके जरिए वे अपनी मंथली सिम सेल्स, यूजर बेस और रेवन्यू में बढ़ोतरी करना चाहती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here