Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और Android 11 के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Infinix इन दिनों Infinix Zero X स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कुछ दिन पहले ही इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन का रेंडर सामने आया था। इस फोन के रेंडर से हमे पता चला कि ये Nexus 4 जैसे डिजाइन के साथ एंट्री करेगा। इनफिनिक्स के अपकमिंग फोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये Helio G96 SoC के साथ पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि Infinix Zero X स्मार्टफोन के साथ कंपनी Infinix Zero X Pro को भी लॉन्च कर सकती है। Infinix Zero X Pro के लॉन्च से पहले Tech Arena24 नाम के यूट्यूब चैनल ने इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स रिवील कर दी हैं।

Infinix Zero X Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन को पंच होल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस फोन का पंच होल कटआउट का साइज Infinix Note 10 Pro में दिए कटआउट से छोटा होगा। Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इनफिनिक्स का यह फोन 8GB की RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन को 6GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है।

infinix-zero-x-pro

इनफिनिक्स का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड XOS 7.6 UI पर रन करता है। इसके साथ ही फोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स जैसे कैमरा, हार्डवेयर डिटेल, बैटरी की बात करें तो इसके लेकर कोई इंफॉर्मेंशन फिलहाल सामने नहीं आई हैं। YouTube चैनल में दावा किया गया है कि अगले वीडियो में कैमरा और बैटरी इंफॉर्मेशन शेयर की जाएगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Realme के बाद Samsung ने भी बढ़ाई कीमतें, Galaxy A52 4G स्मार्टफोन हुआ महंगा

Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि ये स्मार्टफोन अफ्रीकन और एशियन मार्केट में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है। Infinix Zero X और Zero X Pro स्मार्टफोन जल्द ही बेंचमार्क सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट होने की उम्मीद है, जिससे इसे लेकर और भी जानकारी सामने आएगी। यह भी पढ़ें : Samsung का जलवा बरकरार, बना भारत का नंबर वन स्मार्टवॉच ब्रांड

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here