12GB RAM वाला OnePlus 9 RT हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, इसमे मिलेगा सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट

Join Us icon

OnePlus को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर यह टेक ब्रांड आने वाली 15 अक्टूबर को अपना नया स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश करने वाला है। वनप्लस 9 सीरीज़ में जोड़े जाने वाले इस स्मार्टफोन को नाम OnePlus 9 RT होगा जो बीते कुछ हफ्तों से कई तरह के लीक्स में सामने आ चुका है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अब यह वनप्लस मोबाइल फोन कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।

OnePlus 9 RT स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। यह गीकबेंच लिस्टिंग कल यानी 3 अक्टूबर की है जहां फोन को OnePlus MT2110 मॉडल नंबर के साथ पेश किया गया है। गिज़मोचाइना की खबर के अनुसार यह स्मार्टफोन वनप्लस 9 आरटी नाम के साथ ही मार्केट में एंट्री लेने वाला है। गीकबेंच लिस्टिंग ने एक ओर जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा दिया है वहीं साथ ही यह उम्मीद और प्रबल कर दी है कि OnePlus 9 RT अब जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

12GB RAM Phone OnePlus 9 RT geekbench listing Snapdragon 888 SoC specs leaked

OnePlus 9 RT

वनप्लस 9 आरटी स्मार्टफोन को गीकबेंच पर एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस और 2.84गीगाहर्ट्ज़ फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हुई है जिसके साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का कोडनेम लिखा गया है। बता दें कि Snapdragon 888 SoC क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट में से एक है। गीकबेंच पर OnePlus 9 RT स्मार्टफोन को 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है।

OnePlus 9 RT का 12 जीबी रैम वेरिएंट स्मार्टफोन का सबसे बड़ा मॉडल हो सकता है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम के साथ भी लॉन्च होगा जिसका दाम 12 जीबी रैम वेरिएंट से कम होगा। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो वनप्लस 9 आरटी को गीकबेंच पर सिंगल कोर में 818 प्वाइंट्स और मल्टी कोर में 3246 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। बता दें कि गीकबेंच के अलावा भी इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक में सामने आ चुकी है जिनकी जानकारी आगे दी गई है।

12GB RAM Phone OnePlus 9 RT geekbench listing Snapdragon 888 SoC specs leaked

OnePlus 9 RT की स्पेसिफिकेशन्स

विभिन्न लीक्स के जरिये सामने आई डिटेल्स की बात करें तो OnePlus 9 RT को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। एंडरॉयड ओएस के साथ यह फोन आक्सिजनओएस 12 पर काम करेगा। यानी OnePlus 9 RT पहला स्मार्टफोन होगा जो OxygenOS 12 के साथ लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वनप्लस 9 आरटी में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here