करोड़ा Airtel यूजर्स के लिए जरूरी खबर, कंपनी ने दी ये ‘चेतावनी’

Join Us icon

आज के समय ऑनलाइन हैकिंग इतनी बड़ गई है कि हैकर बड़ी ही आसानी से यूजर्स को अपने जाल में फंसा लेते हैं। इसी खतरे को देखते हुए Airtel के सीईओ गोपाल विट्टल ने ईमेल भेजकर कंपनी के करोड़ यूजर्स को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही गोपाल विट्टल ने ग्राहकों से साइबर धोखाधड़ी के ऐसे मामलों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जो “खतरनाक रूप से लगातार हो रहे हैं।

ई-मेल में विट्टल ने कुछ समय पहले हुए एक फ्रॉड का उदहारण देते हुए बताया आजकल फ्रॉड करने वाले खुद को एयरटेल का एग्जिक्यूटिव बताकर KYC अपडेट के बहाने यूजर्स से उनके बैंक डीटेल निकलवा लेते हैं। वहीं, अपने ईमेल में उन्होंने इस तरह के फाइनैंशल फ्रॉड और जालसाजों के काम करने के तरीके के बारे में बात की है। इसके साथ ही ईमेल में उन्होंने इस तरह के फ्रॉड्स से बचने के लिए कुछ जरूरी बातें भी बताई हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किया 15GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन वाला नया Recharge, क्या अब होगी Jio को परेशानी

फोटो गूगल से ली गई है।
फोटो गूगल से ली गई है।

विट्ठल ने कहा, “दुर्भाग्य से साइबर धोखाधड़ी के मामले अब खतरनाक रूप से लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए, मैं आपसे सतर्क रहने का आग्रह करता हूं।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि धोखाधड़ी के अन्य सामान्य उदाहरणों में नकली यूपीआई हैंडल और वेबसाइट और नकली ओटीपी शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel के सबसे सस्ते रिचार्ज ने फिर की वापसी, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फायदे

airtel-1
विट्टल ने ई-मेल में लिखा “कई नकली UPI ऐप और ईकॉमर्स वेबसाइटें हैं जो NPCI, BHIM शब्दों और लोगो के उपयोग करती हैं। यदि आप इनमें से किसी एक को डाउनलोड करते हैं, तो आपके बैंक की सभी जानकारी हैकर्स के पास पहुंच जाती है”।

लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा विट्टल ने यूजर्स से कहा है कि साइबर कैफे में मौजूद कंप्यूटर्स से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन न करें। इसके साथ ही पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा कभी भी फोन पर अपना कस्टमर आईडी, MPIN, OTP नहीं शेयर करना चाहिए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here