6,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता लो बजट स्मार्टफोन, 55 दिन तक चलेगी इसकी बैटरी!

Join Us icon

Infinix ने ‘नोट 11’ सीरीज़ के तहत लेटेस्ट Infinix Note 11i स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो Helio G85 चिपसेट, 48MP triple camera, 4GB RAM और 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन की खबर हमने आज ही प्रकाशित की है जिसमें इनफिनिक्स नोट 11आई की फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देने के साथ ही फोन की कीमत 11,500 रुपये के करीब बताई गई थी। वहीं अब एक और नई खबर सामने आ रही है कि इनफिनिक्स ने ग्लोबल मार्केट में एक और नया मोबाइल फोन Infinix Hot 11 Play भी ऑफिशियल कर दिया है।

Infinix Hot 11 Play की स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स ने अपने इस नए स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 6.82 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बनी है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर पेश की गई है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की और हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। Infinix Hot 11 Play का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.66 प्रतिशत का है। यह भी पढ़ें : नहीं पसंद आया JioPhone Next ? ये सस्ते स्मार्टफोन बन सकते हैं बेस्ट चॉइस

Infinix Hot 11 Play को भी हॉट 11आई की ही तरह एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो एक्सओएस 7.6 यूआई के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस इनफिनिक्स फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया है। अफ्रीकन मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix Hot 11 Play official Specs Price Sale Offer

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 11 प्ले स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस कर बाजार में उतारा गया है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके अलावा एक एआई लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : इनफिनिक्स लाई एक और सस्ता फोन Infinix Note 11i, इसमें है 4GB RAM, 48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी

Infinix Hot 11 Play भी एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। एफएम रेडियो, 3.5एमएम जैक समेत बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस यह इनफिनिक्स मोबाइल सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स हॉट 11 प्ले में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज होने के बाद 55 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने में सक्षम है।

Infinix Hot 11 Play की कीमत

कंपनी की ओर से इनफिनिक्स हॉट 11 प्ले के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो जानकारी दे दी गई है लेकिन फिलहाल फोन की कीमत पर से पर्दा नहीं उठाया गया है। यह मोबाइल फोन फिलहाल एक ही वेरिएंट में सामने आया है जो 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इनफिनिक्स अपने इस फोन को Exploratory Blue, Haze Green, Polar Black और Sunset Gold कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here