बड़े-बड़े Smartphone को टक्कर देने आया ये छोटा सा फोन, धाकड़ फीचर्स से है लैस

Join Us icon

जापान की होम अप्लायंसेस बनाने वाली कंपनी Balmuda ने स्मार्टफोन कैटेगरी में एंट्री करते हुए अपने पहले फोन को पेश कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने फिलहाल अपनी ही घरेलू मार्केट जापान में Balmuda Phone के नाम से लॉन्च किया है। कॉम्पैक्ट साइज के साथ लाए गए इस फोन की प्री-बुकिंग जापान से शुरू कर दी गई है। हालांकि, दूसरी मार्केट में इस फोन को लाए जाने को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। आइए आगे आपको फोन के बारे में और जानकारी देते हैं।

कॉम्पैक्ट डिजाइन

इस डिवाइस की लॉन्चिंग के समय Balmuda के CEO Gen Terao ने बताया कि कॉम्पैक्ट एंडरॉयड फोन की जरूरत को पूरा करना के लिए इस डिवाइस को मार्केट में लाया गया है क्योंकि मार्केट में लॉन्च होने वाले ज्यादातर नए डिवाइस का साइज काफी बड़ा होता, जिससे इन्हें इस्तेमाल करने में थोड़ी परेशानी आती है।

balmuda-smartphone

प्राइस

कीमत की बात करें तो जापान में इसे 104,800 येन (लगभग 68 हजार रुपए) की कीमत पर लाया गया है। इस कीमत पर इंडिया में एप्पल आईफोन 12 स्मार्टफोन की सेल हो रही है। प्राइस के मामले में तो यह डिवाइस काफी प्रीमियम लग रहा है।

balmuda-phone-launch-1

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 4.9 इंच का डिसप्ले है, जिसका रिजोल्यूशन 1080p है। इसके अलावा फोन में क क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर है और साथ में 6GB रैम व 128GB स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन की बैटरी 2,500mAh की है। फोन में वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

इसके अलावा फोन में रियर की तरफ 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है, जो राइट की ओर मौजूद है। इसी तरह लेफ्ट की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो पंच-होल कटआउट के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here