
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी हाल ही आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक वायरलेस ग्राहकों को खोने का नुकसान वोडाफोन आइडिया (वीआई) को हुआ है। वहीं, Vi को अपने प्रतिद्वंदी टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio और Bharti Airtel से मुकाबला करने और गैर-स्पेक्ट्रम कर्ज का भुगतान करने के लिये एक बिलियन डॉलर यानि 7500 करोड़ रुपये फंड की जरुरत है, जिसके लिए कंपनी निवेशकों से बात कर रही हैं। इस बीच वोडाफोन आइडिया के प्रबंध निदेशक रविंदर ठक्कर ने कहा कि उन्हें इस वित्तीय वर्ष के अंत तक मार्च 2022 में इस तरह की सभी चर्चाओं को समाप्त करने की उम्मीद है।
इसके अलावा उन्होंने आगे जो संकेत दिया है वह वीआई के ग्राहकों को थोड़ा झटका दे सकता है। दरअसल, रविंदर ठक्कर ने हिंट दिया कि इस समय दूरसंचार उद्योग के लिए और समय की आवश्यकता कि टेलिकॉम प्लान में वृद्धि की जाए। टक्कर ने इस हफ्ते सोमवार को दूसरी तिमाही के परिणाम सम्मेलन कॉल में आगे कहा कि Jio Phone Next और Airtel के अपने ग्राहक आधार के लिए अलग-अलग कैशबैक ऑफर केवल डिवाइस फाइनेंसिंग योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वीआई रीफर्बिश्ड हैंडसेट पर भी ऐसी डिवाइस फाइनेंसिंग स्कीम पेश करता है। इसे भी पढ़ें: JIO के छक्के छुड़ाने Vodafone Idea लाया ये खास ऑफर, एक साथ 19 रिचार्ज पर मिलेगा 2GB तक Free Data

वोडाफोन आइडिया जल्द करेगी टैरिफ हाइक
उन्होंने आगे बताया कि कंपनी आने वाले समय में अपने टैरिफ की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी और अपने प्रतिद्वंद्वियों द्वारा टैरिफ प्लान पर दरों में वृद्धि का इंतजार नहीं करेगी। वोडाफोन आइडिया के एमडी ने आगे आगाह किया कि अगर आने वाले महीनों में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए आधार दरों को कम नहीं किया जाता है तो फिर से नीलामी में देरी होगी क्योंकि फिर से उन सभी बैंडों के लिए उन कीमतों पर कोई खरीदार नहीं होगा। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea इन रिचार्ज पर दे रहा 60 रुपए का लाभ, जल्द उठाएं इस ऑफर का फायदा
बता दें कि वोडाफोन आइडिया काफी समय से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। वहीं, माना ये भी जा रहा है कि कंपनी के प्रोमोटर भी कंपनी की माली हालत को सुधारने के लिये निवेश कर सकते हैं, जिससे अपने प्रतिद्वंदी से मुकाबला कर सके साथ ही नए ग्राहक जोड़ सके। इसके अलावा रविंदर ठक्कर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वर्तमान सरकार के राहत पैकेज ने दूरसंचार क्षेत्र के भविष्य के बारे में निवेशकों की चिंताओं को कम कर दिया है और वीआई ने “अपनी व्यावसायिक योजना को अपडेट करने” की योजना बनाई है।





















